बीकानेर

बीकानेर : करंट लगने से युवक की मौत

Bikaner: Youth dies due to electric shock : बीकानेर. मंडी 465 आरडी. राणेर पंचायत के चक नौ एसएलडी में मंगलवार रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2019, 11:53 AM IST
Bikaner: Youth dies due to electric shock
बीकानेर : करंट लगने से युवक की मौत

बीकानेर. मंडी 465 आरडी. राणेर पंचायत के चक नौ एसएलडी में मंगलवार रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। छतरगढ़ थाने के एएसआई श्रीराम मीणा ने बताया कि चक के राजेंद्र कुमार मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका चाचा वेदप्रकाश (37) मंगलवार रात 11 बजे खेत में पानी लगा रहा था। पास ही खेत में कृषि कनेक्शन का ट्रांसफार्मर लगा था।

इसकी ताण में करंट प्रभावित हो गया। जब वह पास से गुजरा तो करंट की चपेट आ गया। इसके बाद उसे दामोलाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पटरियों पर मिला युवक का शव
बीकानेर. नोखा. नोखा व सुरपुरा रेलवे लाइन के बीच बुधवार को एक युवक का शव रेलवे पटरियों के बीच मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र २० से २५ साल के बीच है, उसके कपड़े भी फटे मिले हैं और उसके पास पहचान करने के लिए कोई कागज नहीं मिला है। इससे मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

Published on: