बीकानेर

अब नहीं लगेगा ज्यादा समय जल्द बन सकेंगे जन्म-विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, देखिये वीडियो

जल्द बन निगम ने चार लॉगिन-पासवर्ड की बताई जरूरत  
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2018, 1:40 PM IST
Birth-Marriage certificate news

बीकानेर . सफाई कर्मचारी भर्ती सहित स्कूलों में प्रवेश को लेकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बढ़ते आवेदनों ने नगर निगम की चिंता बढ़ा दी है। धीमी गति से प्रमाण पत्र बनने के कारण बकाया आवेदनों की सूची बढ़ती जा रही है। निगम ने अब शहर के 60 वार्डों को चार जोन में बांट कर जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनाने की कवायद शुरू की है। इसके लिए आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग से 'पहचान' पोर्टल पर जोन वार लॉगिन-पासवर्ड जारी करने को कहा गया है। नगर निगम अभी 'पहचान' पोर्टल पर महज एक लॉगिन-पासवर्ड से जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी कर रहा है।

समस्या समाधान के लिए आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक ने शुक्रवार को निगम के महापौर और आयुक्त से मुलाकात की। इसके बाद निगम आयुक्त ने उप निदेशक को पत्र लिखकर कहा कि निगम के प्रत्येक जोन में 15 वार्ड हैं। जोन के अनुसार ही लॉगिन जारी किया जाए। निगम में शुक्रवार को भी आवेदकों की कतार लगी रही।

छुट्टी के दिन भी बनेंगे प्रमाण पत्र
सफाई कर्मचारी भर्ती को देखते हुए नगर निगम शनिवार और रविवार को राजपत्रित अवकाश के दौरान भी जन्म एवं विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। आयुक्त डॉ. प्रदीप के गावंडे के आदेश के अनुसार अवकाश के दिनों में भी आवेदन पत्रों के निस्तारण किया जाएगा। इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक ने भी आदेश जारी किए हैं।

शीघ्र निस्तारण के प्रयास
&संयुक्त निदेशक एवं उप मुख्य रजिस्ट्रार को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया
है। नगर निगम को भी रजिस्ट्रार के जोन वाइज प्राधिकृत अधिकारी बनाकर पंजीकृत करवाने के लिए कहा गया है, ताकि पंजीयन और प्रमाण पत्र शीघ्र जारी हो सकें।
दीपक गोस्वामी, उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग बीकानेर।

Published on: