बीकानेर

भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर आज देंगे गिरफ्तारी

कांग्रेस की वादाखिलाफी के विरोध में जेल भरो आंदोलनसुबह कलक्ट्रेट के सामने करेंगे सभा
less than 1 minute read
bjp display in bikaner
भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर आज देंगे गिरफ्तारी

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी शहर और देहात संगठन की ओर से शुक्रवार को प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी जाएगी। कांग्रेस पर किसानों और युवाओं के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने यह कार्यक्रम रखा है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और देहात जिलाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने बताया कि सुबह ११:३० बजे जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ता, किसान और युवा कलक्ट्रेट के सामने कर्मचारी मैदान में एकत्र होंगे। यहां सभा कर कांग्रेस की वादाखिलाफी से आमजन को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर १ बजे प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी जाएंगी।


पुलिस प्रशासन सतर्क
प्रदेश में सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा का यह पहला बड़ा प्रदर्शन कार्यक्रम है। जिला मुख्यालय पर जिलेभर से कार्यकर्ता पहुंचकर प्रदर्शन के साथ गिरफ्तारी देंगे। एेसे में जिला प्रशासन और पुलिस ने कलक्ट्रेट के बाहर सुरक्षा जाब्ता तैनात किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, तीन डीएसपी और सभी थानाधिकारियों को कलक्ट्रेट के बाहर तैनात किया गया है। पुलिस लाइन से बसें तैयार रखने के निर्देश हैं, जिनमें गिरफ्तारी देने वाले भाजपाइयों को बैठकार अन्य जगह ले जाया जाएगा।

Published on:
08 Feb 2019 10:39 am