बीकानेर

कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, 65 घंटे देरी से पहुंची ये ट्रेन

उत्तर भारत में कोहरे का कहर होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। बीकानेर आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही है।
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2017, 9:25 AM IST
train
ट्रेन

बीकानेर . उत्तर भारत में कोहरे का कहर होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। बीकानेर आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही है। आसाम से चलकर लालगढ़ आने वाली अवध-आसाम एक्सप्रेस बीते एक सप्ताह में 65 घंटे देरी से बीकानेर आई। यह ट्रेन प्रत्येक दिन अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से बीकानेर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अलावा हावड़ा-जोधपुर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही है।

यूं बिगड़ा शेड्यूल
अवध-आसाम ट्रेन 15 दिसंबर को अपने निर्धारित समय सुबह साढ़े चार बजे की बजाय पांच घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह 16 दिसंबर को 11 घंटे15 मिनट लेट, 17 दिसंबर को 5 घंटे15 मिनट, 18 दिसंबर को 5 घंटे15 मिनट, 19 दिसंबर को 10 घंटे 15 मिनट, 20 दिसंबर को 14 घंटे, 21 को 10 घंटे 75 मिनट व 22 दिसंबर को 9 घंटे 75 मिनट देरी से बीकानेर पहुंची। वहीं 23 को यह ट्रेन रद्द रही।

फिर बढ़ी ठिठुरन
बीकानेर. पिछले चार दिनों से बढ़े हुए तापमान में गिरावट होने से फिर से ठिठुरन बढ़ गई। ठंड बढऩे के साथ ही लोगों ने फिर से गर्म और ऊनी कपड़े पहन लिए जबकि दोपहर में तेज धूप के चलते एकबारगी तो लोगों को गर्मी महसूस होने लगी। शाम होते ही फिर से ठंडी हवाएं चलने लगीं। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता सुबह से समय जहां 50 प्रतिशत रही वहीं शाम होते-होते 19 प्रतिशत रही।

शाला में बांटे स्वेटर
बीकानेर. राउमावि करमीसर के छात्र-छात्राओं के लिए भामाशाह द्वारा गुप्तदान में शाला गणवेश के स्वेटर, जूते, जुराब की 30 जोड़ी वितरित की गई। प्रधानाचार्य अन्जुला स्वामी ने बताया कि राजकीय शालाओं में भामाशाहों द्वारा जरूरत मन्द छात्र-छात्राओं को आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाता रहा है। इस अवसर पर शाला स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। वही दूसरी ओर हमालों की बारी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को दानदाता कालरा परिवार की ओर से विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे। इस मौके पर अनिल वर्मा, प्राधानाध्यापक सुमन खत्री मौजूद रहे।

Published on: