बीकानेर

राजस्थान के इस अस्पताल में लगेंगे 32 सीसीटीवी कैमरा

इससे मरीजों व अस्पताल के कार्मिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
less than 1 minute read
cctv camera in nokha hospital

नोखा. कस्बे का सबसे बड़े बागड़ी रेफरल अस्पताल अब सीसीटीवी कैमरे की निगाह में रहेगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन को दो दिन पहले ही 32 सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध करवाए गए हैं। जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की अनुशंसा पर विधायक कोटे की राशि से कैमरे लगाए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में कैमरे लगाने के लिए जगह चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।

सीसीटीवी कैमरे लगने से अस्पताल में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगेगा। साथ ही अस्पताल में होने वाली हर गतिविधि पर भी कैमरे की नजर रहेगी। इससे मरीजों व अस्पताल के कार्मिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग नोखावासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी।

इस पर नेता प्रतिपक्ष डूडी ने विधायक कोटे से राशि स्वीकृत कर कैमरे लगवाने की मांग पूर्ण की। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के सदस्य भंवर लखारा, पुखराज सुथार, जगदीश सेन, ओम सिंह राजपुरोहित, मनोज पंचारिया, रामचन्द्र तेतरवाल, मालचंद सोनी आदि ने नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का आभार व्यक्त किया है।

Published on:
15 May 2018 12:24 pm