बीकानेर

तकनीकी विश्वविद्यालय का संघटक कॉलेज बना सीईटी

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी (सीईटी) को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का संघटक कॉलेज बनाया गया है।
2 min read
CET
CET

बीकानेर. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी (सीईटी) को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का संघटक कॉलेज बनाया गया है। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग जयपुर ने आदेश जारी किया है। पिछले ११ सालों से सीईटी व ईसीबी को संघटक कॉलेज बनाने की मांग चल रही है।

जो आखिरकार पूरी हो गई। सीईटी को बीटीयू का संघटक कॉलेज तो बनाया गया लेकिन, ईसीबी को अभी तक संघटक कॉलेज नहीं बनाया गया। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी, बीकानेर अपनी समस्त सम्पतियों एवं देनदारियों के साथ अब विश्वविद्यालय का संघटक बन गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संघटक कॉलेज बनने के साथ ही विश्वविद्यालय अब अपनी बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक, एकेडमिक काउंसिंल की बैठक, संबद्धता के लिए निरीक्षण दल का गठन, नए कॉर्सेज खोलने व पीएचडी व पीजी कोर्सेज खोल सकते हैं।
वहीं सीईटी के करीब ५५ एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर] प्रोफेसर, ३००० विद्यार्थी तथा १०७ अशैक्षणिक कर्मचारी भी बीटीयू के अधीन आ जाएंगे। सीईटी का नाम बदलकर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी हो गया। प्राचार्य के पद अब डायरेक्टर का पद होगा।


नए आयाम स्थापित होंगे

सीईटी को बीटीयू का संघटक कॉलेज बनाने के बाद इसके सारे विकास व कामकाज यूनिवर्सिटी के अंतर्गत होगा। साथ ही सीईटी के कर्मचारी भी बीटीयू में आ जाएंगे।
प्रो. एच.डी. चारण, कुलपति, बीटीयू बीकानेर


इस महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का संघटक महाविद्यालय बनाए जाने पर बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगा।
डॉ. एसके बंसल, प्राचार्य, सीईटी

'सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान'
बीकानेर . सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज स्वच्छता जागरूकता समिति के बैनर तले मेडिकल कॉलेज भवन में गुरुवार को एनाटॉमी विभाग तथा फीजियोलोजी विभाग के गार्डन मे सफाई कर श्रमदान किया। सफाई अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह पंवार ने स्वयं श्रमदान करके की। इस अवसर पर डॉ. राकेश मणि, डॉ. देवडा, डॉ. प्रमोद, डॉ. सुनील हर्ष, डॉ. नीतू सिंह, योगेश जाखड़, लैब टेक्निशियन मोहन व्यास, कमलेश व्यास आदि ने भी श्रमदान किया।

Published on:
05 Aug 2018 11:06 am