
बीकानेर. राजस्थान के चीफ काजी खालिद उस्मानी का बुधवार को विभिन्न संस्थाओं ने सम्मान किया । साथ ही उनकी ओर से स्वच्छ राजनीति के लिए शुरू की गई मुहिम की सराहना की । संस्थाओं के सदस्यों ने एक होटल में हुए कार्यक्रम में उस्मानी को पुष्प मालाएं पहनाई और पुष्प गुच्छ भेंट किए गए । कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रमजान मुगल ने कहा कि काजी खालिद उस्मानी ने जिस काम का बीड़ा उठाया है, यह अच्छी सोच है ।
इस तरह का प्रयास आने वाले दिनों में रंग लाएगा । इससे निश्चित रूप से समाज को संबल मिलेगा । एपीजे अब्दुल कलाम फाउण्डेशन के जावेद सिद्दकी ने कहा कि काजी उस्मानी का आह्वान स्वागत योग्य है । उन्होंने शिक्षा, विकास की सोच रखने वाले लोगों को आगे लाने की बात कही है, ऐसा होने पर ही समाज की तस्वीर बदलेगी । सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि चीफ काजी खालिद उस्मानी की मंशा साफ है, इस मुहिम में युवाओं को कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना होगा ।
इन्होंने किया सम्मान
काजी खालिद उस्मानी के सम्मान समारोह में जे.स्टार एन्टरटेन्टमेंट के नबिल उस्मानी, जय जोशी, राकेश व्यास, अनिश तंवर, वसीम भाटी, सोफिया मेडिकौज संस्थान के वाजिद शेख, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रतिनिधि, एपीजे अब्दुल कलाम फाउण्डेशन, इरफान कल्लर, फरमान कोहरी, हरफान कोहरी, रेहान, आदिल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए थे ।
किया आह्वान
प्रदेश के काजी खालिद उस्मानी ने समाज हित में योग्य, विकास की सोच रखने वाले लोगों का चयन करने का आह्वान किया है । उस्मानी की मुहिम का विभिन्न संगठनों व प्रतिनिधियों ने सराहना की की है । वे बुधवार को बीकानेर से रवाना हुए । उन्होंने बताया कि अब जोधपुर, पाली सहित विभिन्न जिलों में जागरुकता लाई जाएगी । साथ ही प्रबुद्ध लोगों से सम्पर्क साधा जाएगा ।