बीकानेर. सरकारी कॉलेजों में आवेदन के बाद बुधवार रात को प्रथम मेरिट सूची जारी की गई। इसके बाद २८ जून से ४ जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन का काम होगा। कॉलेजों में विद्यार्थी बधाई पत्र के साथ मूल दस्तावेज लेकर कॉलेजों में पहुचेंगे। इस दौरान विद्यालय समय में ही दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा इस दौरान विद्यार्थियों के ओबीसी के मूल दस्तावेज देखे जाएंगे। डूंगर कॉलेज में बीए में १४३९, बीकॉम में ४३६, बीएससी मैथ्स में २८९, बीएससी बायोलोजी में २९२ में मेरिट सूची जारी की गई। वहीं बीए में १५३१, बीकॉम में २७१, बीएससी मैथ्स में ३०५ तथा बीएससी बायोलोजी में ३०५ की वेटिंग लिस्ट है।