बीकानेर

Rajasthan News : कुछ नई, तो कुछ पुरानी किताबों से पढ़ेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे, शिक्षा विभाग की जानें क्या है कवायद?

सरकारी विद्यार्थियों के लिए सभी तरह की पाठ्य पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया जाता है। नए शिक्षा सत्र के लिए पुस्तकों के वितरण का शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम तय कर दिया है। स्कूल खुलते ही पुस्तकों का स्कूलों में वितरण कर दिया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2023, 12:34 PM IST
photo_6316488543031113713_x.jpg

बीकानेर. सरकारी विद्यार्थियों के लिए सभी तरह की पाठ्य पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया जाता है। नए शिक्षा सत्र के लिए पुस्तकों के वितरण का शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम तय कर दिया है। स्कूल खुलते ही पुस्तकों का स्कूलों में वितरण कर दिया जाएगा। नोडल केन्द्रों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण 26 मई से शुरू कर दिया गया है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में राजकीय स्कूलों में अध्ययन कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों तथा कक्षा 9 से 12 तक की अनुसूचित जाति एवं जनजाति की छात्राओं को निशुल्क पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी।

तीसरी तक नई, शेष में आधी नई पुस्तकें
राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों को सभी पाठ्य पुस्तकें नई और निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। यह बच्चे छोटे होते है, ऐसे में सालभर बाद पुस्तक काम लेने योग्य नहीं बचती। जबकि 4 से 12 तक के विद्यार्थियों को पिछले साल के विद्यार्थियों से जमा पाठ्य पुस्तकों को काम में लेते हुए आधी नई और आधी पुरानी किताबें दी जाती हैं।

Published on: