State Election Department: 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के पास आगामी विधानसभा चुनाव में घर से ही मतदान करने का विकल्प भी होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद व नामांकन की अंतिम तिथि से पहले बीएलओ अपने बूथ में ऐसे मतदाताओं के घर जाएगा। घर पर ही मतदान के लिए ऐसे मतदाता बीएलओ को फॉर्म-12डी भर कर सहमति देंगे। इसके बाद संबधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विकल्प पत्र भरने वाले वरिष्ठ नागरिक के लिए घर पर मतदान की सुविधा पर निर्णय करेगा।