ऐसे ले सकते हैं वीआईपी नंबर
प्रदेश में किसी भी जिले के किसी भी कोड में आसानी से नंबर अलॉट कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित आरटीओ कार्यालय में जाने की आवश्यकता भी नहीं है।
0001, 0002, 0004, 00006, 0007, 9999, 8888, 7000, 0777 व 5555 सहित अन्य नंबरों को फैंसी नंबर कहा जाता है। कार या बाइक के लिए मनचाहा नंबर पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद वीआईपी नंबर्स की बोली लगती है। अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नबंर्स के विकल्प दिए जाते हैं। नंबर के अनुसार परिवहन विभाग को पैसा चुकाना होता है। कार या बाइक का नंबर जितना फैंसी होता है, उसकी कीमत उतनी ज्यादा होती है। यदि एक नंबर के लिए ज्यादा लोग आवेदन करते हैं तो फिर ऑनलाइन बोली लगती है।
चौपहिया वाहन का कौनसा फैंसी नंबर कितने में बिका
फैंसी नंबर राशि (रुपए में)
आरजे 02 सीजे 0001 2,02,000
आरजे 02 यूसी 0006 1,02,000
आरजे 02 यूसी 5555 1,02,000
आरजे 02 सीजे 0007 1,01,000
आरजे 02 सीएच 0002 51000
आरजे 02 सीजी 0004 51000
आरजे 02 सीजी 0777 51000
आरजे 02 यूसी 0004 51000