Rajasthan New District: इस जिले को मिला बिजली-पानी-शिक्षा और स्वास्थ्य समेत 19 विभागों का तोहफा
Rajasthan New District: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को नागौर के मौलासर में 153.17 करोड़ रुपए की लागत से 31 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। उन्होने कहा नागौर के डीडवाना-कुचामन सहित 19 नए जिले बनाने की घोषणा से प्रदेश में खुशी की लहर है।
Rajasthan New District: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को नागौर के मौलासर में 153.17 करोड़ रुपए की लागत से 31 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस दौरान उन्होने कहा कि नागौर के डीडवाना-कुचामन सहित 19 नए जिले बनाने की घोषणा से प्रदेश में खुशी की लहर है। इससे प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होगा और राजस्थान के विकास का हमारा सपना पूरा होगा। प्रशासनिक ईकाईयां बढ़ने से जटिलताएं कम होगी। समयबद्ध कार्य पूरे होने से जिले का बेहतर विकास प्रबंधन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाना ही लक्ष्य है।
गहलोत रविवार को नागौर के मौलासर में महंगाई राहत कैंप, किसान सम्मेलन और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गहन अध्ययन के बाद ही जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। महंगाई राहत कैम्पों में 10 योजनाओं के रजिस्ट्रेशन से मिले मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड से आमजन को राहत मिलेगी। राज्य सरकार की यह योजनाएं चुनावी नहीं हैं।
-अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय के नवीन भवन का निर्माण, डीडवाना- 3 करोड़ रुपए
-उपखंड कार्यालय सह तहसील कार्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य, डीडवाना- 3.51 करोड़ रुपए
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मण्डूकरा का निर्माण कार्य- 3.49 करोड़ रुपए
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सानिया और सिंघाना का निमार्ण कार्य- 2.86 करोड़ रुपए
-उप स्वास्थ्य केंद्र कापडोद, खुडी निम्बी, कीचक, बड़ी छापरी, खातीया बासनी, भोपजी का बास, ढाकी की ढाणी, किशनपुरा और कुडोली के निर्माण कार्य- 2.78 करोड़ रुपए
-सीएचसी मौलासर में लैब कक्ष, रिहेबिलेशन सेंटर, स्टोर, सभागार, चार दीवारी, टैंक कार्य- 40 लाख रुपए
-मातृ नवजात शिशु सुरक्षा ईकाई बांगड़ अस्पताल डीडवाना का निर्माण कार्य- 62.37 लाख रुपए
- एकीकृत विद्युत विकास योजना में सिंधी तलाई 33 के.वी.जीएसएस कार्य- 1.75 करोड़ रुपए
-33/11 के.वी. जीएसएस बरांगना, खोजास और दुदौली के कार्य- 6.06 करोड़ रुपए