बीकानेर

वीडियो में देखिये पेट्रो कीमतों में हुई वृद्धि तो बैलगाड़ी पर रख दी बाइक और फिर …

शहर और देहात जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
Congress demonstration
Congress demonstration

बीकानेर . पेट्रो उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ बुधवार को शहर और देहात जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बैलगाड़ी पर मोटर साइकिलों को रखकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोटगेट से साइकिलों पर बैठकर कलक्ट्रेट पर नारे लगाते पहुंचे।

कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह पेट्रो कीमतों में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है, उस हिसाब से आने वाले दिनों में आमजन को अपने वाहन छोड़ बैलगाड़ी पर सवार होना पड़ेगा। गहलोत ने कहा कि देश में महंगाई को कम करने के सभी प्रयास विफल हो चुके हैं, इससे केन्द्र सरकार की विफलता साफ झलकती है। पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत ने कहा कि महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है।

इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद परिहार, वरिष्ठ नेता वल्लभ कोचर, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, आनद सिंह सोढ़ा, मगन पणेचा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरालाल हर्ष, श्रीलाल व्यास, मासूक अहमद, महासचिव गुलाब गहलोत, सुभाष स्वामी, चंद्रप्रकाश गहलोत, आनद जोशी, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ आदि की उपस्थिति रही।

साइकिलों पर सवार पदाधिकारी
उधर देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता देहात कार्यालय से साइकिलों पर रवाना हुए और कलक्ट्रेट नारे लगाते पहुंचे। गहलोत ने कहा कि केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही महंगाई चरम पर है। क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रो उत्पादों की कीमतों में कोई कमी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन की पीड़ा को कांग्रेस पार्टी लगातार उठा रही है, लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने साइकिल रैली निकालकर रोष जताया। इस अवसर पर देहात प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन, प्रदेश संगठक प्रहलाद सिंह, पीसीसी सदस्य किशनलाल मेघवाल, देहात उपाध्यक्ष नारायण सिंह चारण, मोहनलाल गोदारा, भागूराम सहू, रामेश्वरलाल जाखड़, सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, मिठू सिंह, अकरम सम्मा, शहर ओबीसी प्रकोष्ठ हसन अली गौरी, महासचिव विमल भाटी, नोपाराम जाखड़, सचिव पूनमचंद भाम्भू, सहाबुदीन, गणेशाराम दावां, पुखराज गोदारा, डॉ. हैदर मिर्जा बेग आदि उपस्थित थे।

Published on:
24 May 2018 09:35 am