बीकानेर

ट्रक को रूकवाकर चालक से लूटे 75 हजार रुपए व जेवरात और फिर..

ट्रक को रूकवाकर चालक से ७५ हजार रुपए व जेवरात लूटने व अपहरण कर मारपीट के आरोप में ४ नामजद व दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज।

2 min read
अपराध समाचार

लूणकरनसर. यहां थाने में राष्ट्रीय राजमार्ग१५ पर बामनवाली रेलवे फाटक के समीप ट्रक को रूकवाकर चालक से ७५ हजार रुपए व जेवरात लूटने व अपहरण कर मारपीट के आरोप में ४ नामजद व दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

सीआई अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया कि जोधपुर के चाखू थाना क्षेत्र के ग्राम मिठडिय़ा निवासी तेलाराम पुत्र दीपाराम जाट ने कोलायत के माणेका निवासी आरोपी मनोज, जेताराम, प्रहलाद व खेमाराम तथा दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि वह ३० अप्रेल को गुजरात से अपने ट्रेलर-ट्रक में टाइलें भरकर पंजाब की ओर जा रहा था।

इस दौरान ट्रक में उसका भाई देवकिसन जाट भी साथ था तथा रात करीब ९ बजे राजमार्ग-१५ पर बामनवाली रेलवे फाटक पर आरोपी एक कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आए। ट्रक को रूकवा लिया तथा मेरी कनपटी पर पिस्तौल रखकर ट्रक में रखे २५ हजार पेशगी व ५० हजार पम्प के बकाया देने के लिए रखे रुपए लूट लिए।

इसके बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर व मुंह में कपड़ा ठूंसकर व मारपीट कर जबरन कैम्पर गाड़ी में डालकर कोलायत के माणेका गांव ले गए तथा उसके सोने का जेवरात डेगरा भी छीन लिया। पीडि़त के पिता को मामले की सूचना मिलने पर कोलायत पुलिस की मदद से मंगलवार रात करीब ३ बजे माणेका गांव से युवक को छुड़ाया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर पीडि़त का मेडिकल करवाकर जांच शुरू
की है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को जेल भेजा
सूड़सर. दुलचासर गांव की विवाहिता से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार एक आरोपित को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है । सीओ जगदीश प्रसाद बोहरा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी प्रेमकुमार जाट की एक दिन की पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने पर बुधवार को पुन: न्यायालय में पेश किया गया।

जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में बीकानेर जेल भेज दिया गया है। शेष चारों आरोपियों को ढूंढऩे के लिए पुलिस ने बुधवार को कई जगह दबिश दी। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के तूफान का तांडव, उड़ी छत, विद्युत खंभे और पेड़ उखड़े
Published on:
03 May 2018 08:56 am
Also Read
View All