बीकानेर

पुलिस को देखकर भागने लगा युवक पकड़ा तो मिला इतना गांजा …

युवक का पीछा कर पकड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2018, 9:02 AM IST
crime news : boy caught with ganja

छत्तरगढ़. रावलामंडी पुलिस ने गश्त के दौरान मंगलवार रात घड़साना रोड पर युवक से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। एसआई लियाकत अली व एएसआई बनवारी स्वामी ने बताया कि युवक को रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। युवक का पीछा कर पकड़ा तथा तलाशी ली तो उसके पास से प्लास्टिक की थैली में एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में अपना नाम विकास मेघवाल निवासी विजयनगर बताया। वह अपने साथी से गांजा लेकर आया था। युवक को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जांच घड़साना सीआई विक्रम सिंह को दी गई है तथा एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Published on: