बीकानेर

एक और स्वाइन फ्लू पीडि़त की पीबीएम में मौत

10 नए मरीज मिले  
less than 1 minute read
Death of one from swine flu
एक और स्वाइन फ्लू पीडि़त की पीबीएम में मौत

बीकानेर. जिले में स्वाइन फ्लू कहर बरपा रहा है। मंगलवार को एक और स्वाइन फ्लू पीडि़त की मौत हो गई। इसके साथ ही पीबीएम में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 15 पहुंच गया है।

बढ़ रहा है असर
जिले में पड़ रही तेज सर्दी के चलते स्वाइन फ्लू का असर भी बढ़ रहा है। हर रोज पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। एसपी मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के 147 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। जिले में स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण को लेकर किए जा रहे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के दावों के विपरीत इस रोग से हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है।

अब तक 874 लोगों की जांच
पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बुधवार को स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते 54 मरीजों की जांच कराई गई, जिसमें से 10 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। स्वाइन फ्लू से अब तक पीबीएम में 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते 874 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 147 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

Published on:
31 Jan 2019 11:38 am