
धनतेरस की खरीददारी धातु के बिना अधूरी है। धनतेरस पर सोना, चांदी जरूर खरीदते हैं। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीददारी 'गुड लक' लेकर आती है। इस दिन तांबे के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य लाभ होता है। इस दिन लोहा, शीशा या एल्युमिनियम नहीं खरीदा जाता हैं।
इसके अलावा इन बातों को रखें विशेष ध्यान दें। लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्ति खरीदें। दीपावली के समय नई गाड़ी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन भी गाडिय़ां बड़ी संख्या में खरीदी जाती हैं। जो लोग उस दिन भुगतान नहीं करना चाहते तो वे एडवांस में दे दें। स्वर्ण व चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। सफेद या लाल रंग के कपड़ों को खरीदने में प्राथमिकता दें। संपत्ति खरीदना शुभकारी कहा जाता है। झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नमक लाने से घर में धन और सुख शांति आती है।