बीकानेर

कृषकों की ओर से की जाने वाली कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर चर्चा

मासिक तकनीकी कार्यशाला माह फरवरी संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार मदनलाल, क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक कृषि अनुसंधान केन्द्र एसकेआरएयू डॉ. एसआर यादव व उपनिदेशक कृषि सिक्षेंवि दीपक कपिला की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

2 min read
Feb 27, 2026
फोटो-पत्रिका।

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केंद्र में मासिक तकनीकी कार्यशाला व खंडीय समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मासिक तकनीकी कार्यशाला माह फरवरी संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार मदनलाल, क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक कृषि अनुसंधान केन्द्र एसकेआरएयू डॉ. एसआर यादव व उपनिदेशक कृषि सिक्षेंवि दीपक कपिला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मासिक तकनीकी कार्यशाला में फरवरी में की गए कृषि क्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मार्च में कृषकों की ओर से की जाने वाली कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर चर्चा की गई।

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक प्रो. अमर सिंह गोदारा, डॉ. भंवर देवी सिंह नाथावत, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. बीएस मिठारवाल ने मासिक तकनीकी सत्र में पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया। प्रो. अमर सिंह गोदारा ने बताया कि उच्च तापमान से गेहूं फसल में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए किसान गेंहू की फसल में सिंचाई एवं पोटेशियम नाइट्रेट 1 प्रतिशत का पर्णीय छिड़‌काव करें। कार्यालय अतिरिक्त निदेशक कृषि के उप निदेशक कृषि जयदीप दोगने ने कृषि विभागीय योजनाओं की अब तक अर्जित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं जैसे - फार्म पौंड, पाईप लाईन, डिग्गी, तारबंदी, कृषि यंत्र, गोवर्धन जैविक योजना, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिग योजना में आवंटित बजट का शत-प्रतिशत व्यय करें। दोगने ने विभिन्न योजनाओं में भौतिक सत्यापन कर तत्काल वित्तीय स्वीकृति जारी कर 7 दिवस में बजट उपयोग करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

कृषि आदान निरीक्षकों को निर्देशित किया कि इस वर्ष आवंटित बीज, उर्वरक, कीटनाशी के शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति निरीक्षकवार पूर्ण करें। कृषकों को कृषि विभागीय गतिविधियों का लाभ किसानों को अधिक से अधिक समयबद्ध मिले इसका क्रियान्वयन विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। मासिक तकनीकी कार्यशाला विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक व खण्ड बीकानेर, चूरू व जैसलमेर के कृषि, उद्यानिकी, आत्मा के वरिष्ठ अधिकारी बी एल डाबला, बी आर बाकोलिया, मुकेश गहलोत, राजेश गोदारा, रघुवर दयाल सुथार, रामकिशोर मेहरा, मीनाक्षी शर्मा, रमेश भाम्भू, प्रदीप चौधरी, सोमेश तंवर, मेघराज बंजारा, अब्दुल अमीन, पूनम इत्यादि उपस्थित रहे।

Published on:
27 Feb 2026 08:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर