बीकानेर

VIDEO: हड़ताल का असर: शहर के विभिन्न कार्यालयों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा, आमजन परेशान

विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मचारी-अधिकारी अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन पर है। सरकारी कार्यालयों में जहां सन्नाटा पसरा है वहीं मांगों को लेकर कार्यालयों के बाहर कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे है।
3 min read
nagaur
aen-s-support-dropped-dalit-society

बीकानेर. विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मचारी-अधिकारी अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन पर है। सरकारी कार्यालयों में जहां सन्नाटा पसरा है वहीं मांगों को लेकर कार्यालयों के बाहर कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे है। सरकारी कार्यालयों में आमजन से जुडे़ लगभग सभी कार्य ठप है। पंचायतीराज से जुडे़ अधिकारी-कर्मचारी भी पंचायत समिति कार्यालय के बाहर नारेबाजी में व्यस्त है।

नगर निगम, नगर विकास न्यास के कनिष्ठ अभियंता निर्माण, विकास और इलेक्ट्रिक कार्यों को छोड़कर सामूहिक अवकाश है। शिक्षा निदेशालय, संभागीय आयुक्त कार्यालय, कलक्ट्रेट, रसद विभाग, कोषालय, तहसील कार्यालय, एसडीएम, एसीएम, एडीएम प्रशासन, एडीएम शहर, मेडिकल कॉलेज, पीबीएम, स्वास्थ्य भवन, वन विभाग आदि के मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चल रहे है। इन कार्यालयों में कार्यालय कक्ष सूने और सन्नाटा पसरा हुआ है।


जताया रोष
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी गुरुवार को भी सामूहिक अवकाश पर रहे। जयपुर महापड़ाव से लौटे कर्मचारियों की बैठक कर्मचारी मैदान में हुई। रमेश तनेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांगों को लेकर सरकार की हठधर्मिता पर रोष जताया। अध्यक्ष नरेश आचार्य ने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई को लेकर कर्मचारी मैदान में डटे हुए है।

काली पट्टी से विरोध
राजस्थान राज्य अन्य प्रशासनिक सेवा परिसंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों में पदस्थ राज्य सेवा के अधिकारियों ने सरकार की विभेदकारी नीतियों और वेतन विसंगतियों को लेकर गुरुवार को कालीपट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। जिलाध्यक्ष सुनील रिणवा के अनुसार शुक्रवार को राज्य सेवाओ के अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

लेखाकर्मियों का धरना
राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसि एशन की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार को कोषालय के आगे विभिन्न विभागों के लेखाकर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे, धरना प्रदर्शन किया। समिति के आह्वान पर लेखाकर्मी २८ सितम्बर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

समझौते लागू करे
पंचायतीराज सेवा परिषद की ओर से पंचायत समिति कार्यालय के बाहर दिया जा रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा। धरने में आडीएस बीडीओ संघ, पंचायत प्रसार अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

अभियंता अवकाश पर
ग्रेड पे 4800 की मांग को लेकर राजस्थान इंजीनियर एकता मंच के आह्वान पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं ने 28 सितंबर से सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में अभियंताओं ने एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा।

५१ अभ्यर्थी अनशन पर
रीट शिक्षक भर्ती-2018 लेवल प्रथम के 26 हजार चयनित बेरोजगारों को नियुक्ति एवं लेवल प्रथम की द्वितीय वरीयता सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का बीकानेर निदेशालय के सामने गुरुवार को दसवें दिन भी महापड़ाव जारी रहा। धरने पर गुरुवार को बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव सहित 51 अभ्यर्थी अनशन पर बैठ गए हैं और सरकार से आर.पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

ज्ञापन सौंपा
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) के जिलाध्यक्ष राजेश गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने गुरुवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मंत्रालयिक, शिक्षक, नर्सेज, लेखा संवर्ग एवं अन्य संवर्ग के वेतन भत्तों में केन्द्र के समान वृद्धि करने, आयकर की न्यूनतम सीमा 5.00 लाख, सभी राज्यों में सेवानिवृत्त आयु समान करने, अंशदायी पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना यथावत रखने आदि मांगे शामिल थी।

धरना आज से
बीकानेर. जन समस्याओं को लेकर जन किसान पंचायत की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। संगठन प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि किसान नेता जयनारायण व्यास की अगुवाई में जिले के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता सहित ग्रामीण शामिल होंगे।

रेस्टा का अनशन स्थगित
राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा का छह सूत्री मांगों को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत शिक्षा निदेशालय के सामने तेरह दिन से जारी धरना व अनशन निदेशक नथमल डिडेल से सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित कर दिया है। संघ के प्रदेश उप सभाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने बताया कि निदेशक डिडेल ने कहा कि धरने को समाप्त कर देंवे आपकी छह मांगो में से एक मांग वरिष्ठ शिक्षक नियुक्ति वाली पूरी हो गई है, बाकी का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया।

Updated on:
28 Sept 2018 09:08 am
Published on:
28 Sept 2018 09:08 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली