बीकानेर

अब इन कार्मिकों की होगी छुट्टी, संभागीय आयुक्त ने दिए आदेश

Divisional Commissioner Order: संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया ने सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान बीएम अस्पताल में एक सीट पर तीन साल से जमे कार्मिकों को हटाने के आदेश जारी किए।
less than 1 minute read
Feb 06, 2024
pbm_hospital.jpg

PBM Hospital News: पीबीएम अस्पताल में एक सीट पर तीन साल से जमे कार्मिकों को अब हटाया जाएगा। संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया ने सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान इसके आदेश दिए। साथ ही अस्पताल में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने तथा मरम्मत कार्यों को गति के लिए अधीक्षक को निर्देशित किया।

औचक निरीक्षण पर पहुंची संभागीय आयुक्त राजौरिया ने सबसे पहले नर्सिंग कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर को देखा। इसके बाद आपातकालीन कक्ष में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजौरिया ने डब्ल्यू कॉटेज तथा वार्डों में सफाई के निर्देश दिए। अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्यों के बारे में जानकारी लेने पर इनके धीमी गति से चल रहा होना सामने आया। इस पर नाराजगी जताते हुए काम तेज से पूरा कराने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार का अपने ही मंत्रियों को 'झटका', अब इस 'फरमाइश' पर रहेगी रोक - फॉर्मूला तय!


राजौरिया ने बताया कि अस्पताल में कई ऐसे कर्मचारी है, जो तीन साल या इससे अधिक समय से एक ही सीट पर बैठे हैं। इन्हें हटाने के निर्देश अधीक्षक को दिए। महिला विंग को नए भवन में शिफ्ट करने, मरीजों की भीड़ को देखते हुए दो-तीन और दवा वितरण केन्द्र खोलने की आवश्यकता जताई। इस दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी भी मौजूद रहे।

Published on:
06 Feb 2024 10:37 am