नगरीय क्षेत्र में जलापूर्ति 15 एमएलडी बढ़ाई

नगरीय क्षेत्र में रविवार को जलापूर्ति में 15 एमएलडी का इजाफा किया गया है। अब तक नगरीय क्षेत्र में प्रतिदिन 120 एमएलडी पानी की सप्लाई चल रही थी। अब रविवार को बढ़ाकर 135 एमएलडी कर दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2016, 8:36 PM IST
drinking water
drinking water

बीकानेर नगरीय क्षेत्र में रविवार को जलापूर्ति में 15 एमएलडी का इजाफा किया गया है।

अब तक नगरीय क्षेत्र में प्रतिदिन 120 एमएलडी पानी की सप्लाई चल रही थी।

अब रविवार को बढ़ाकर 135 एमएलडी कर दी गई है। अगले कुछ दिनों में 15 एमएलडी जलापूर्ति और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

नगरीय क्षेत्र में रविवार को जलापूर्ति सामान्य रही। खाखू डेरा इलाके में गली विशेष की लाइन में अवरोध आने से पानी की आपूर्ति में व्यवधान आया।

नागरिकों की ओर से विरोध प्रदर्शन से जानकारी मिलने पर अवरोध हटाकर लाइन चालू कर दी गई है। गर्मी के चलते सर्दी की तुलना में पानी की मांग दुगुनी हो गई है। नहर से जलापूर्ति में शोभासर जलाशय पर अभी गंदले पानी की आवक जारी है।

इससे जल शोधन संयंत्र (फिल्टर प्लांट) में आने वाली दिक्कतें बरकरार है। उम्मीद की जा रही है कि अगले दो दिनों में यह दिक्कत दूर हो जाएगी।

अब पर्याप्त पानी:-

नहर बंदी के बाद अब पानी के भण्डारण में सुधार हुआ है। जलदाय विभाग नगरीय क्षेत्र में अब 140 एमएलडी पानी की नियमित आपूर्ति की स्थिति में आ गया है। इसका असर अगले एक- दो दिन में दिखाई देगा। नहरों में पेयजल आपूर्ति के लिए मांग का पानी मिल रहा है। 25 मई तक नगरीय क्षेत्र में पानी की आपूर्ति और बढ़ा दी जाएगी। दीपक बंसल, अधीक्षण अभियंता बीकानेर

Published on: