बीकानेर

राजमार्ग को पार करने के लिए चालक जोखिम में डालते है अपनी जान

राज मार्ग के एक छोर से दूसरे छोर जाने के लिए वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डाल कर पार करें
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2017, 12:07 PM IST
highway
राजमार्ग

श्रीडूंगरगढ़. कस्बे से गुजर रहे राष्ट्रीय राज मार्ग को पार करना मुश्किल एवं जोखिम भरा है। राज मार्ग के एक छोर से दूसरे छोर जाने के लिए वाहन चालक या तो अपनी जान जोखिम में डाल कर पार करें वरना अनावश्यक दूरी तय कर अपने गन्तव्य तक पहुंचे।

लोगों की इस परेशानी पर ना तो राज मार्ग निर्माण विभाग ध्यान दे रहा है और न ही स्थानीय नगर पालिका द्वारा कोई कदम उठाया जा रहा है। कस्बे का व्यस्ततम स्थल कहे जाने वाले घूमचक्कर क्षेत्र से राष्ट्रीय राज मार्ग निकलता है। इस क्षेत्र में तहसील, उपखण्ड कार्यालय, पचायत समिति, पुलिस थाना के अलावा कई सरकारी कार्यालय हैं जो राजमार्ग के दोनों ओर स्थित हैं।

वहीं कस्बे के मुख्य बाजार को जाने के लिए इसी मार्ग से सम्पर्क सड़क निकलती है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का कस्बे व अन्य स्थलों के लिए आवागमन रहता है, लेकिन अधूरे निर्माण ने वाहनों के लिए गंतव्य स्थलों की दूरी बढ़ा दी है।

निर्माण विभाग ने की रास्तों की अनदेखी
राजमार्ग निर्माण विभाग ने सम्पर्क सड़क या कस्बे की गलियों के आवागमन के लिए खांचे तो जरूर छोड़ रखे हैं पर इन खांचो से आगे बने गड्ढों को पार करना वाहन चालकों के लिए खतरों से भरा है। तहसील कार्यालय से कस्बे की ओर जाने वाली सम्पर्क सड़क के बीच बने डिवाइडर ने ही गड्ढे का रूप ले रखा है। रोड पार करने वाले वाहनों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

सार-संभाल के अभाव में टूटी सड़क बनी आफत
लूणकरनसर. सार्वजनिक निर्माण विभाग की उदासीनता व अनदेखी के चलते धीरेरां पंचायत मुख्यालय से सादेरां गांव को जाने वाली लिंक सड़क की जर्जर हालत बनी हुई है। ऐसी स्थिति में बीच सड़क व किनारे पर पड़े गड्ढ़ों से हादसे की संभावना बनी हुई है।

भाजपा कार्यकर्ता हरीराम गोदारा ने बताया कि खस्ताहाल सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। इसको लेकर कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। टूटी सड़क की वजह से कई बार वाहन सड़क के नीचे उतर जाते हैं। लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Published on: