9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीकोलायत मेला: श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, हुई महाआरती

ब्रह्ममुहूर्त में लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर तीर्थ स्नान किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 5 Nov 2017, 11:52 AM IST

kolayat fair

श्रीकोलायत मेला

श्रीकोलायत. कपिल मुनि की तपोस्थली एवं सांख्य दर्शन की उद्गम स्थली श्रीकोलायत तीर्थ नगरी के वार्षिक आध्यात्मिक पर्व के अवसर पर शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर तीर्थ स्नान किया। एक दशक के पश्चात पहली बार इतनी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।

शनिवार को प्रात: साढ़े चार बजे तीर्थ स्नान का शुरू हुआ सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। मुख्य कपिल घाट सहित सभी घाटों पर स्नानार्थियों की पूरे दिन भारी भीड़ रही। तीर्थ स्नान के पश्चात कपिल मुनि मन्दिर में दर्शनार्थियों की लगी लम्बी कतार शाम तक लगी रही।

कपलि मुनि मन्दिर में दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं ने गंगा माई, द्वादश ज्योर्तिलिंग बारह महादेव, पंच मन्दिर, धुनीनाथ मठ, महादेव मंदिर सहित तीर्थ परिसर स्थित देव मन्दिरों के दर्शन के पश्चात तपस्यारत संत महात्माओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

विगत एक दशक से कपिल तीर्थ में व्याप्त जलजन्य वनस्पतियों से अटे सरोवर के कारण तीर्थ स्नानार्थियों का धीरे-धीरे तीर्थ स्नान का आकर्षण कम होता जा रहा था। इसके बाद पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की प्रेरणा से प्रधान जयवीरसिंह भाटी की युवाओं की टीम द्वारा जन सहयोग से सरोवर की सफाई एवं भराव क्षमता बढ़ाने के पश्चात लबालब भरे

सरोवर की जानकारी श्रद्धालुओं तक पहुंचाने पर इस बार एक दशक के पश्चात राज्य के विभिन्न भागों सहित हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, गुजरात समेत देश के अलग-अलग प्रांतों से श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्नान व देव दर्शन किए।

श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने के कारण तीर्थ परिसर, सदर बाजार, रेलवे रोड, जाट धर्मशाला, बारह महादेव मन्दिर, महेन्द्रङ्क्षसह सर्किल तक श्रद्धालुओं का रेला ही रेला नजर आ रहा था। मेले में कोई भी विशिष्ट नहीं रहा। दर्शनार्थ पहुँचे श्रीकोलायत विधायक भंवरङ्क्षसह भाटी व अधिकारियों ने अपनी गाडिय़ां बेरीकेट्स के पास ही पाॢकंग की और पैदल गंतव्य स्थानों पर पहुंचे।

गंगा मैया की महाआरती के साथ मेला सम्पन्न
कपिल मुनि की तपोस्थली श्रीकोलायत में पांच दिवसीय आध्यात्मिक मेला गंगा माई की महाआरती एवं दीप दान के साथ सम्पन्न हुआ। रविवार को कपिल तीर्थ पर व जागेरी धाम पर मृगला स्नान होगा। पर्व की संध्या को चन्द्रोरम के साथ ही तारों की छांव में कपिल मुनि, हर हर महादेव के जयकारों, झालर घण्टा की ध्वनि व शंखों उद्घोष के मध्य

पंचायत समिति के प्रधान जयवीरसिंह भाटी के नेतृत्व में नमामि श्रीकोलायत तीर्थ के सदस्यों मंगेजसिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष गणेशमल पंचारिया, रमेश पुरोहित, डूकसा सहित नमामि श्रीकोलायत से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा महा आरती की गई। दीपदान के समय कपिल मुनि के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।

महाआरती के एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के कारण मुख्य तीर्थघाट पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी। कपिल सरोवर के पश्चिमी तट स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग बारह महादेव मन्दिर की ओर से योगी गणेशनाथ महाराज के सानिध्य में शंकर महाराज, रामदेव पुरोहित, राधेश्याम जाजड़ा सहित बाबा मण्डल के सदस्यों द्वारा इक्कीसों दीपकों की दीप मालिका चढ़ाई गई।