संयुक्त संघर्ष मोर्चा के गिरधारी लाल, जाहिद हुसैन सहित श्रमिक नेताओं ने रोष जताते हुए बताया कि प्रशासनिक स्तर पर इस तरह के वाहनों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। गौरतलब है कि कई स्थानों पर अवैध वाहनों के जमावड़े के कारण अघोषित स्टैण्ड बन गए हैं, जहां हर समय अवैध वाहन खड़े रहते हैं। इससे यातायात भी प्रभावित रहता है।