9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौ संरक्षण: गोधन आधारित ग्राम स्वावलम्बन की तैयारी

गाय को आर्थिक रूप से संबल बनाने को प्रदेशभर में गो संवद्र्धन का काम करने वाले विशेषज्ञों के लिए मंच बनाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 5 Nov 2017, 10:49 AM IST

Cow protection

गौ संरक्षण

बीकानेर. गांवों में गोधन आधारित ग्राम स्वालम्बन को जन-जन तक पहुंचाने तथा जैविक कृषि, गोवंश की देशी नस्लों का संवद्र्धन, गोबर, गोमूत्र से जैविक खाद एवं कीटनाशक बनाकर गाय को आर्थिक रूप से संबल बनाने को प्रदेशभर में गो संवद्र्धन का काम करने वाले विशेषज्ञों के लिए मंच बनाया गया है। यह मंच राजस्थान गोसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल कोठारी स्मृति आयोजन समिति के रूप में काम करेगा। समिति की शनिवार को जिला उद्योग संघ में बैठक आयोजित की गई।

इस समिति के अध्यक्ष वेटरनरी के पूर्व कुलपति प्रो. एके गहलोत, सह अध्यक्ष सरेह नथानियान गोचर विकास समिति अध्यक्ष बृज नारायण किराडू, डीपी पच्चीसिया, सचिव विनोद जोशी, सूरजमाल सिंह निमराना, अरविन्द उभा, राजस्थान गो सेवा संघ के भादाणी, डॉ. राजेश धूडिय़ा, दिनेश सक्सेना, सावन पारीक को सदस्य बनाया गया है।

समिति राजस्थान गो सेवा आयोग एवं गो सेवा संघ में कोठारी की ओर से गो संवद्र्धन एवं विकास के लिए किए गए कार्यों को ब्रोसर में प्रकाशित करेगी। इस मुद्दे पर १३ जनवरी को प्रदेशभर में गोशाला प्रतिनिधियों तथा इस क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। समिति की इस मुद्दे पर 18 अक्टूबर को अगली बैठक होगी।

व्यक्तित्व विकास राष्ट्रीय कार्यशाला नौ को
बीकानेर . शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी और राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नौ नवंबर को 'व्यक्तित्व का समग्र विकास एवं चरित्र निर्माण' विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। एमएस कॉलेज में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल भाई कोठारी होंगे।

सोसायटी सचिव अविनाश जोशी ने बताया कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहा है। न्यास की ओर से मातृभाषा में शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा, वैदिक गणित, तकनीकी शिक्षा में नैतिकता, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास तथा मूल्य परक शिक्षा पर कार्य किया जा रहा है।