एकीकृत महासंघ की बैठक आज
बीकानेर. अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत की बैठक 5 नवम्बर को जयपुर में होगी। सातवें वेतनमान में कर्मचारियों को केन्द्र के समान वेतनमान नहीं दिए जाने एवं अन्य वेतन विसंगतियों के निष्पादन के लिए हुए बैठक होगी। टिंकेश कुमार के अनुसार जिला अध्यक्ष भंवर पुरोहित, महामंत्री महिपाल, आदि जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।