9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब मिलेगी नई बसों की सुविधा

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब नई बसों की सुविधा मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 5 Nov 2017, 10:08 AM IST

Roadways bus

रोडवेज बस

बीकानेर . रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब नई बसों की सुविधा मिलेगी। बीकानेर आगार में नाकारा घोषित 20 बसों को अजमेर डिपो भेज दिया गया है। इनके स्थान पर नई बसों को चलाया जाएगा। ये बसें बीकानेर आगार को मिल चुकी हैं।

बीकानेर आगार में नाकारा (कंडम) हो चुकी बसें अर्से से खड़ी थी। इस कारण वर्कशॉप में मरम्मत और धुलाई के लिए बसों को लाने-ले जाने में परेशानी हो रही थी। ये बसें आठ साल पुरानी और आठ लाख किमी का सफर तय कर चुकी थी। इससे उनकी स्थिति खराब हो गई थी। इसलिए आगार प्रबंधन ने इन्हें कंडम घोषित कर दिया था। ऐसी २० बसें थी, जिन्हें अब अजमेर भेज दिया गया है।

प्रदेशभर में 147 बसें
रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक) चंद्रवीर चारण ने हाल ही प्रदेशभर के लगभग सभी आगार प्रबंधकों को इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसमें कहा गया था कि नाकारा कुछ वाहनों को केन्द्रीय कार्यशाला अजमेर और कुछ को जोधपुर केन्द्रीय कार्यशाला में जमा कराया जाए।

इसके बाद बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अजमेर, ब्यावर, अनूपगढ़, भरतपुर, डीडवाना, हिंडौन, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा , कोटपूतली, लोहाग्राम, नागौर सहित प्रदेशभर के अन्य रोडवेज आगार से इस तरह की करीब 147 बसों को संबंधित कार्यशाला में भेजा जा रहा है।

हरकत में आए अधिकारी
कार्यकारी निदेशक के निर्देश के बाद रोडवेज के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। सभी आगारों पर इस तरह की बसों की सूची तैयार की गई है। अब इनको केन्द्रीय कार्यशाला भेजा जा रहा है।

अवधि पार कर चुकी थी
बीकानेर आगार में निर्धारित अवधि पार कर चुकी बसों को केन्द्रीय कार्यशाला अजमेर भेजा गया है। ये बसें कंडम घोषित थी। इनके स्थान पर नई बसें आ चुकी हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
रवि सोनी, आगार प्रबंधक

देरी से जोधपुर पहुंची दादर, यात्री हुए परेशान
बीकानेर.
बीकानेर से दादर की ओर जाने वाली ट्रेन शनिवार को अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से जोधपुर पहुंची। इस कारण इसमें सफर कर रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों के अनुसार यह ट्रेन निर्धारित समय 1:40 बजे की बजाय थोड़ी देरी से रवाना हुई। इसके बाद रास्ते में और लेट होती गई।

यह गाड़ी शाम करीब सवा छह बजे जोधपुर पहुंचती है, लेकिन शनिवार को करीब साढ़े आठ बजे बाद पहुंची। ट्रेन किसी कारण लेट हुई, इसका रेलवे मंडल से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। गौरतबल है कि हाल ही रेलवे ने नई समय सारिणी जारी कर ट्रेनों का समय बचाने और स्पीड बढ़ाने का दावा किया है, लेकिन कई ट्रेनें रोजाना अपने निर्धारित समय से देरी से आ-जा रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।