10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु नानक जयंती: प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में हुए शबद कीर्तन

इंदिरा गांधी नहर कॉलोनी, लालगढ़, रानी बाजार, जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित गुरुद्वारों में अखंड पाठ हुआ और शबद कीर्तन हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 5 Nov 2017, 11:36 AM IST

Guru Nanak Jayanti

गुरुनानक देवजी का प्रकाशोत्सव शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी नहर कॉलोनी, लालगढ़, रानी बाजार, जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित गुरुद्वारों में अखंड पाठ हुआ और शबद कीर्तन हुए।

Guru Nanak Jayanti

पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी प्रकाशोत्सव पर जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा पहुंची। गुरुद्वारे में मत्था टेकर प्रदेश की खुशहाली व विकास की प्रार्थना की।

Guru Nanak Jayanti

उन्होंने वहां रोटियां बेलकर पकाई। इसके बाद लंगर में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

Guru Nanak Jayanti

गुरुद्धारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सिंगार सिंह ने विधायक को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सिद्धि कुमारी ने कहा कि गुरुनानक देवजी की वाणी व संदेश सबके लिए हितकारी हैं। गुरुनानकदेवजी की वाणी से प्रेरणा लेकर परोपकार कार्य करें।

Guru Nanak Jayanti

श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में मत्था टेककर अरदास की। नानक देवजी के आदर्शों का स्मरण किया। सुबह से ही गुरुद्वारों में अरदास करने वालों का तांता लगा रहा। रागी जत्थों ने कीर्तन-भजनों, शबद वाणियों की प्रस्तुतियां दी।