
बीकानेर . माध्यमिक और प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति और स्थानांतरण के लिए आवेदन लेने के बाद अब तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निदेशालय ने शनिवार को ३०१ प्रधानाध्यापकों की पहली तबादला सूची जारी कर दी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की सूची में प्रदेश के सभी ३३ जिलों के प्रधानाध्यापक शामिल है। इनमें सर्वाधिक जयपुर जिले के ३४ प्रधानाध्यापक शामिल हैं।
शिक्षा निदेशालय माध्यमिक और प्रारम्भिक को पिछले दिनों द्वितीय और तृतीय श्रेणी के करीब सवा लाख शिक्षकों से स्थानांतरण आवेदन मिले थे। जिन्हें सूचीबद्ध कर स्थानांतरण सूचियां तैयार की जा रही है। इसमें अभी करीब १५ से २० दिन का समय और लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान निदेशालय प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण की सूचियां जारी करेगा। इसी क्रम में पहली सूची जारी की गई है।
कहां कितने प्रधानाध्यापकों का स्थानांतरण
पहली सूची में पूरे राजस्थान में अंतर जिला स्थानांतरण व सामान्य स्थानांतरण हुए है। इनमें जयपुर के ३४, अजमेर के १७, अलवर १९, बांसवाड़ा के ६, बारां के ३, बाड़मेर के २, भरतपुर के ३, भीलवाड़ा के १०, बीकानेर के ४, बूंदी के ७, चित्तौडग़ढ़ के ९, चूरू के १२, दौसा के ५, धौलपुर के १, डूंगरपुर के ३, श्रीगंगानगर के ९, हनुमानगढ़ के १३, जैसलमेर के ४, जालौर के ११, झालावाड़ के ४, झुंझुनूं के ५, जोधपुर के २६, करौली के ४, कोटा के १४, नागौर के ११, पाली के ४, प्रतापगढ़ के २, राजसमंद के ३, सवाईमाधोपुर के ६, सीकर के ९, सिरोही के १२, टोंक के ९, उदयपुर के १८ प्रधानाध्यापक हैं।