
What happened that the prisoners did the doctor salute
जोधपुर। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को जोधपुर सेन्ट्रल जेल की आकस्मिक तलाशी लेकर चार मोबाइल, नौ चार्जर, सात ईयर फोन व तीन बैटरी जब्त की है। इनमें एक मोबाइल तंजानिया के हेरोइन तस्कर एडम गोडविन के पास मिला।
एडम साढ़े नौ साल पहले जोधपुर में 20 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने बताया कि जेल में मोबाइल होने की आशंका पर दोपहर बाद जेल की तलाशी शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनंत कुमार के साथ एडीएम महिपाल ने तीन घंटे तक जेल की तलाशी ली। एडम के अलावाओसियां खारी खुर्द निवासी श्रवण सिंह से एक-एक मोबाइल जब्त किया गया।
दो मोबाइल लावारिस मिले। साथ ही नौ चार्जर, 7 ईयर फोन व तीन बैटरी भी जब्त की गई। जेल प्रशासन की तरफ से पुलिस स्टेशन रातानाडा में श्रवण सिंह व एडम गोडविन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
20 May 2018, 8:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.