बीकानेर

पोर्टल पर संशोधन को बनाए सरल, आरटीई पुनर्भरण मांग को लेकर यहां दिया धरना

बीकानेर. स्वंय सेवी शिक्षण संस्था संघ राजस्थान बीकानेर की जिला कमेटी द्वारा आरटीई पुनर्भरण मांग को लेकर जिलाध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में गुरुवार को शिक्षा निदेशालय के आगे धरना दिया गया। शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल (माध्यमिक) , श्याम सिंह राजपुरोहित (प्रारंभिक) के साथ हुई वार्ता के बाद धरना समाप्त किया गया। वार्ता में प्रतिनधि मंडल ने शिक्षासत्र 2017-2018 में नि:शुल्क पढ़ाए बालकों के पुनर्भरण की मांग कर दीपावली से पूर्व भुगतान की मांग की।

less than 1 minute read
Oct 26, 2018
Education Directorate Bikaner

शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आधार से डाटा मिलान व आ रही तकनीकी कठिनाइयों के समाधान के लिए एनआइसी जयपुर से समस्या समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही सभी डीईओ को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों के आधार में मुख्य संशोधन हैं। उन स्कूल संचालकों को बुलाकर गलती संशोधन करवाने व वर्तनी सम्बधी अशुद्धियों के लिए भुगतान नहीं रोकने के निर्देश दिए। वार्ता में विभाग की और से शिक्षा निदेशकों के अलावा सहायक निदेशक आरटीई माध्यमिक जगन्नाथ पंवार व सहायक निदेशक आरटीई प्राम्भिक शिक्षा मूलचंद बोहरा व तथा संगठन की और से संगठन के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, दिलीप भारद्वाज, श्रवण चौधरी, शैलेश भदानी, श्योप्रकाश झाखड़ आदि थे।

Published on:
26 Oct 2018 11:31 am