अंबिकापुर

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शुरू किया ‘साइकिल वितरण माड्यूल’

बालिकाओं को साइकिल वितरण होगा 'पारदर्शी' , शाला प्रधान नहीं कर सकेंगे गड़बड़ी
less than 1 minute read
Bicycle
Bicycle

राज्य की सरकारी स्कूलों की बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलों के वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शाला दर्पण पोर्टल पर एक नया टेब 'साइकिल वितरण माड्यूल' शुरू किया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि बालिका विद्यालयों के संस्था प्रधानों को इस माड्यूल पर जाकर साइकिल चयन पर क्लिक करने पर कक्षा 9 में अध्ययनरत बालिकाओं के नाम व अन्य सूचनाएं दिखाई देगी, वहां पर साइकिल के लिए पात्र छात्राओं का चयन करते हुए इलीजीबल,

नॉट इलीजीबल अथवा ट्रांसपोर्ट वाउचर में से किसी एक पर क्लिक करना होगा। इस प्रक्रिया से पात्र छात्राओं का चयन हो जाएगा। इससे ऑन लाईन पात्र छात्राओं की जानकारी इस माड्यूल पर दर्ज हो जाने से वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बडी नहींहो सकेगी।

जिन छात्राओं का नि:शुल्क साइकिलों के लिए ऑनलाइन सूचना दर्ज होगी उन्हे जब साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी तो उसका विवरण भी संस्था प्रधानों को इस मॉड्यूल पर दर्ज करना होगा। वितरण के समय साइकिल का चेसिस नम्बर, फोटो व वितरण की तारीख सहित उसकी प्राप्ति रसीद भी अपलोड करनी होगी।

Published on:
10 Feb 2017 11:15 am
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन