बीकानेर

video- शिक्षा मंत्री ने राजकीय मॉडल स्कूल में किया शिलान्यास, दो करोड़ होंगे खर्च

प्राथमिक शिक्षा का ढांचा होगा मजबूत  
less than 1 minute read
Education Minister bikaner visit
शिक्षा मंत्री ने राजकीय मॉडल स्कूल में किया शिलान्यास, दो करोड़ होंगे खर्च

श्रीडूंगरगढ़. उपखण्ड के ऊपनी गांव की स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल में प्राथमिक विद्यालय भवन एवं बालिका छात्रावास का शिलान्यास सोमवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के ढाचे को मजबूत किया जाएगा और सरकारी स्कूलों में रिक्त चल रहे 83 हजार शिक्षकों के पदों को भरने का काम जल्द ही शुरू होगा। डोटासरा ने कहा कि इस विद्यालय में गरीब, मजदूर एवं किसान का लाडला अंग्रेजी पढ़ेगा तो पूरा परिवार सुदृढ़ होगा।़ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा विकास की रही है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि अगले शिक्षा सत्र से बालिका को कॉलेज शिक्षा मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा कॉलेज भवन, जमीन व स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश कांग्रसे महासचिव मंगलाराम गोदारा ने कहा कि गांव का बालक अंग्रेजी पढ़ेगा तो वह उन्नति की ओर अग्रसर होगा।

इस विद्यालय में छात्रावास एवं प्राथमिक भवन के लिए करीब दो करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। खाजूवालर विधायक गोविन्दराम मेघवाल ने बताया कि शिक्षा के बगैर उन्नति सम्भव नहीं है। आज भी ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में कमजोर है। सरकारी विद्यालयों की दशा सुधारने का काम कांग्रेस सरकार करेंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति मुकाम पर पहुंचने में सफल हो सकता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य नरेश बिशु, सरपंच हरूनाथ गोदारा ने आगन्तुकों का आभार जताया। इस दौरान सोहनलाल ओझा, राधेश्याम सारस्वत, रामचन्द्र राठी, मूलाराम थोरी, कानाराम तडऱ्, शिव प्रसाद नाई, विजयराज सेवग आदि उपस्थित थे।

विद्यालय में किया शिलान्यास
बीकानेर जिले का एकमात्र अंग्रेजी माध्यम स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल में आगन्तुक अतिथियों ने प्राथमिक विद्यालय भवन एवं बालिका छात्रावास का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर करीब दो करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

Updated on:
04 Feb 2019 08:48 pm
Published on:
05 Feb 2019 06:43 am