बीकानेर

ईद-उल-जुहा पर्व आज, ईद की नमाज के बाद दी जाएगी कुर्बानी

ईद-उल-जुहा पर्व आज मनाया जाएगा। बड़ी ईदगाह सहित नगर की विभिन्न ईदगाहों तथा मस्जिदों में ईद की सामूहिक नमाज अदा की जाएगी।
2 min read
Feature image

बीकानेर. ईद-उल-जुहा पर्व आज मनाया जाएगा। बड़ी ईदगाह सहित नगर की विभिन्न ईदगाहों तथा मस्जिदों में ईद की सामूहिक नमाज अदा की जाएगी। शहर काजी हाजी मुश्ताक अहमद व ईदगाह कमेटी के संरक्षक हाफिज फरमान अली ने बताया कि सुबह ८.३० बजे बड़ी ईदगाह में नायब शहर काजी हाफिज शाह नवाज हुसैन ईद की नमाज अदा करवाएंगे।

ईद की नमाज के बाद कुर्बानी दी जाएगी। ईद की नमाज को लेकर बड़ी ईदगाह सहित मस्जिदों में मंगलवार को सभी तैयारियां पूर्ण की गई। हाफिज फरमान अली ने बताया कि ईद की नमाज के बाद देश में अमन, चैन, शांति एवं भाईचारे के लिए दुआएं की जाएगी। ईद के अवसर पर कुर्बानी के बकरों की विभिन्न मण्डियों में मंगलवार रात तक बकरों की खरीद फरोख्त चलती रही।

ईद के अवसर पर कुर्बानी के बकरों की मण्डियां विभिन्न स्थानों पर लगी हुई हंै। जहां लोग बकरों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। गजनेर रोड स्थित ओवर ब्रिज पुलिया के नीचे और पूगल रोड पर बकरा मण्डी में बकरों की खरीद चल रही है। सोमवार को इन मण्डियों में बड़ी संख्या में बकरों की खरीदारी रात तक चलती रही।

७ से ४५ हजार तक बिके
गजनेर रोड पुलिया के नीचे और पूगल रोड पर ईद को लेकर बड़ी संख्या में बकरों की खरीद चल रही है। बकरा मण्डी में सोमवार को ७ हजार रुपयों से लेकर ४५ हजार रुपये प्रति बकरा तक बकरों की नस्ल के अनुसार बिक्री हुई। शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बकरों को बिक्री के लिए आए लोगों का मानना है कि मंगलवार को खरीदारी चरम रही।

इन स्थानों से आए बकरे
बकरा मण्डी में जिले के साथ अन्य जिलों से भी बकरे बिक्री के लिए पहुंचे हैं। इनमें केला, सादोलाई, सत्तासर, बांगड़सर के बकरे अधिक है। वहीं मण्डी में तोतापुरी, पंजाबी, पहाड़ी, देशी सहित कई नस्लों के बकरों की मांग बनी हुई है। वहीं बरबरा नस्ल के बकरे आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। मंगलवार को बकरों की खरीद परवान पर रही।

Published on:
22 Aug 2018 08:10 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली