बीकानेर

बिजली के पोल पर काम कर रहे व्यक्ति को हाइटेंशन तारों ने लिए अपनी चपेट में, मौत

बिजली के तारों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2018, 8:27 AM IST
electric wire
Electric wires

बीकानेर . बीछवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली के तारों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
हवलदार जिलेसिंह ने बताया कि सुभाषपुरा निवासी करपालसिंह (३४) पुत्र दयालसिंह रविवार शाम को ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली के पोल पर काम कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतक बिजली विभाग में ठेके पर कार्यरत था। वहीं दूसरी घटना भीनासर चुंकी नाके के पास हुई। यहां ट्रक से बोरियां उतारते समय हाइटेंशन की लाइन से टकरा गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Published on: