बीकानेर

बिजली के करंट ने ले ली महिला और पुरुष की जान, पढ़े पूरी खबर

बिजली का करंट लगने से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Feature image

बीकानेर . शहर के दो थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। घटनाएं नयाशहर एवं सदर थाना क्षेत्र के छावनी क्षेत्र की है। महिला का शव परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए, जबकि पुरुष का शव पीबीएम के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

नयाशहर पुलिस के अनुसार बंगलानगर में ६० वर्षीय तीजा देवी पत्नी रामचन्द्र शुक्रवार को सुबह घर में कूलर का प्लग लगाते समय करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नयाशहर पुलिस पीबीएम पहुंची और शव को मुर्दाघर में रखवाया। बाद में शव बिना पोस्टमार्टम कराए सौंप दिया।

ट्रक में लगी आग
पुलिस के अनुसार केशरदेसर जाटान हाल रामपुरा बस्ती निवासी रामलाल पुत्र तोलाराम छावनी क्षेत्र में बजरी से भरा ट्रक खाली कर रहा था। तभी वह बिजली के तारों की चपेट में आ गया और करंट लग गया। लोग उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लाए, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं करंट लगने से ट्रक में भी आग लग गई। आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।

Published on:
12 May 2018 09:16 am