बीकानेर

दो घंटे नहीं लगी कक्षाएं, व्याख्याताओं का प्रदर्शन

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर दो-तीन दिनों से अखाड़ा बना हुआ है। कभी कुलपति तो कभी व्याख्याताओं के साथ धक्का-मुक्की हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2017, 2:09 PM IST
display
प्रदर्शन

बीकानेर . महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर दो-तीन दिनों से अखाड़ा बना हुआ है। कभी कुलपति तो कभी व्याख्याताओं के साथ धक्का-मुक्की हो रही है। छात्रों ने विवि प्रशासन पर हठधर्मिता व सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। विश्वविद्यालय में मंगलवार को दो घंटे कक्षाएं नहीं लगी। विवि के शिक्षकों ने मंगलवार को एक घंटे की 'चाक डाउन' कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।

शिक्षकों ने विवि प्रशासन से भगवान सिंह राठौड़ मेड़तिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की, तब तक रोजाना एक घंटे सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का निर्णय भी किया। शिक्षकों ने कहा कि शोध निदेशालय में सोमवार को भगवान सिंह राठौड़ ने कुछ असामाजिक तत्वों के साथ अनधिकृत प्रवेश कर शोध निदेशक एवं शोध निदेशालय की महिला कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज किया। इसके बाद सभी शोध कर्मियों को बाहर निकालकर शोध निदेशालय के द्वार पर ताला लगा दिया। ऐसे में विवि में शिक्षकों के लिए काम करना दुभर हो गया है।

कुलसचिव को ज्ञापन
विश्वविद्यालय में प्रफुल्ल हाटीला के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि छात्रसंघ अध्यक्ष व उसके साथी विवि परिसर में कभी कुलपति तो कभी स्टाफ व प्रोफेसरों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, मारपीट व प्रदर्शन करते है। इन घटनाओं से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। इस दौरान पवन, प्रिया चौधरी, कमल सैन, अंकुर, नवरतनसिंह, प्रवीण सारस्वत, अजय, हरीश चौधरी आदि मौजूद थे।

पहले बताना चाहिए
इस बार भी दीक्षांत समारोह के डे्रस कोड की सूचना नहीं दी थी। प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं है। अगर विद्यार्थी के लिए ड्रेस कोड निर्धारित है तो पहले बताना चाहिए, अब ड्रेस कौन बनाकर देगा। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। अगर शोध निदेशक को हटाया नहीं गया तो आंदोलन जारी रहेगा।
जयवीर सिंह कावनी, छात्रसंघ अध्यक्ष, एमजीएसयू बीकानेर

Published on: