बीकानेर

कटौती से नाराज किसानों ने सहायक अभियन्ता कार्यालय का किया घेराव

तहसील के खारवाली क्षेत्र के कृषि कुओं पर बिजली से भारी कटौती से नाराज किसानों ने सोमवार को यहां सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव किया।

2 min read
प्रदर्शन

छतरगढ़. तहसील के खारवाली क्षेत्र के कृषि कुओं पर बिजली से भारी कटौती से नाराज किसानों ने सोमवार को यहां सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव किया। किसान संघर्ष समिति संयोजक सद्धाम भाटी व नानकराम ज्याणी नेतृत्व बड़ी संख्या में काश्तकारों ने विरोध प्रदर्शन कर छतरगढ़ जीएसएस के अधीन खारवाली फीडर के कृषि कुओं कनेक्शन पर गत दिनों में भारी बिजली कटौती की भरपाई करने, खारवाली में विभाग द्वारा स्वीकृत 33 केवी जीएसएस शीर्घ शुरू करवाने सहित अन्य बिजली समस्याओं के समाधान की मांग सहायक अभियंता सत्यपाल चौधरी व कनिष्ठ अभियंता अश्विन गुर्जर से की।

इस दौरान आक्रोशित किसानों के एक शिष्टमंडल ने सहायक अभियंता चौधरी से वार्ता की तथा आगामी सात दिनों में किसानों की बिजली समस्या को हल करने का आश्वासन देने पर किसान शांत हुए। इससे पूर्व किसान नेता भाटी व ज्याणी के नेतृत्व उप सरपंच किशनलाल मेघवाल, बुलाकीचंद सोनी, भीयाराम, राजाराम बिश्नोई, सुबेखां सहित अन्य किसानों ने छतरगढ़ तहसीलदार सुरेश राव को एमडी विद्युत निगम जोधपुर के नाम चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

समस्या दूर करेंगे
खारवाली फीडर के अन्तर्गत करीब चार सौ कृषि कनेक्शन होने के कारण अधिक लोड होने के अभाव में आए दिन फाल्ट आता है। नवनिर्मित 132 केवी जीएसएस शुरू नहीं होने से किसानों के कुओं पर ऐसी समस्या आ रही है। इसे शीघ्र हल करने की कोशिश की जाएगी।
सत्यपाल चौधरी, सहायक अभियंता, विद्युत निगम, छतरगढ़

बिजली कटौती पर जताया रोष
बज्जू. संतोषनगर व बांगड़सर में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने यहां सहायक अभियंता कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती को बंद करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि रात १० बजे के बाद बिजली काट दी जाती है।

इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियांे को परेशानी उठानी पड़ती है। पिछले कई दिनों से मात्र १०-११ घंटे की बिजली आपूर्ति हो रही है। पुष्पेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि आगामी पांच दिन में कार्रवाई नहीं करने पर धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस पर कनिष्ठ अभियंता ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान शायर सिंह भाटी, जुगलसिंह, मदनलाल व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

एक मां फिर हुई पत्थर, अस्पताल के पीछे मिला नवजात बच्ची का शव
Published on:
14 Feb 2018 10:44 am
Also Read
View All