20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक मां फिर हुई पत्थर, अस्पताल के पीछे मिला नवजात बच्ची का शव

जोधपुर में एक नवजात बच्ची को अस्पताल के पीछे झाडि़यों में फेंकने की एक घटना ने इंसानियत को फिर शर्मसार कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Nov 03, 2016

female new born found

female new born found

जोधपुर में एक नवजात बच्ची को अस्पताल के पीछे झाडि़यों में फेंकने की एक घटना ने इंसानियत को फिर शर्मसार कर दिया है। इस बच्ची का शव एमडीएम अस्पताल की जनाना विंग के पीछे झाडि़यों में बुधवार अलसुबह मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

READ MORE: पटाखों से 60 जनों की आंखों में चोट, दो बच्चों के जीवन में छाया अंधेरा

शास्त्रीनगर थाने के हेड कांस्टेबल सोहनलाल ने बताया कि घटना अलसुबह 3 से 4 बजे की है। इस समय कोई नवजात बच्ची को या तो लड़की होने की वजह से या फिर लोक लाज के डर से यहां छोड़ गया। बच्ची चूंदड़ी में लिपटी हुई थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वहां ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड्स ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुुलिस ने नवजात के शव को कस्टडी में लेकर एमडीएम की मोर्चरी में रखवाया है।

READ MORE: छठ पूजा 4 को, जोधपुर में भी तैयारियां शुरू, घाट नहीं लेकिन यूं दिया जाएगा अघ्र्य

उसके रक्त का नमूना ले लिया गया है। बॉडी मिलते ही सबसे पहले पुलिस ने जनाना विंग के हेड डॉक्टर के साथ मिलकर मंगलवार की सुबह से लेकर बुधवार अलसुबह तक पैदा हुए बच्चों की तलाशी ली और उनके परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कर शव हिंदू सेवा मंडल को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

image