गहलोत ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से अधिक तस्वीरें हटा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीकानेर हाउस राजस्थान सरकार की संपत्ति है और भाजपा सरकार की निगरानी में एक युवा कलाकार की अभिव्यक्ति को दबाने का प्रयास किया गया, जो निंदनीय है।