बीकानेर

मूंगफली की तुलाई फिर से शुरू होने से किसानों को मिली राहत

बज्जू की कृषि मंडी में बंद सरकारी मूंगफली की तुलाई मंगलवार से फिर से शुरू होने से किसान प्रसन्न नजर आए।

2 min read
peanut
मूंगफली की तुलाई

बज्जू. बज्जू की कृषि मंडी में बंद सरकारी मूंगफली की तुलाई मंगलवार से फिर से शुरू होने से किसान प्रसन्न नजर आए। किसानों की इस समस्या को लेकर राजस्थान पत्रिका में ३१ जनवरी को 'टोकन जारी कर दिए,अब मूंगफली खरीद नहीं रही सरकार' व ३ फरवरी के अंक में 'किसानों की फसल रह गई बिना तुलाई' शीर्षक से खबर प्रकाशन के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी राज्य सरकार को पत्र भेजकर मूंगफली तुलाई केन्द्र पर शुरू करने की मांग रखी।

अब मंगलवार को एक बार फिर से बज्जू राजफैड के माध्यम से बज्जू कृषि मंडी पर सरकारी खरीद केन्द्र पर मूंगफली की तुलाई शुरू हो गई है। मंगलवार को १८५ किसानों की लिस्ट जारी हुई। इसमें१८५ किसानों की मूंगफली की तुलाई देर सांय तक पूर्ण हो गई। विदित रहे इससे पहले १७ और १८ जनवरी को दो दिन तक राजफैड ने टोकन ऑनलाइन जारी किये जिसे बाद २२, २३ और २४ जनवरी को तुलाई हुई जिसके बाद बारदाने खत्म होने के साथ ही तुलाई बंद हो गई। मंगलवार को तुलवाई शुरू होने से किसानों ने राहत प्राप्त की।

अतिरिक्त पानी देने की मांग
खाजूवाला ञ्च पत्रिका. भारतीय किसान संघ खाजूवाला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अनूपगढ़ व पूगल शाखाओं में एक अतिरिक्त पानी देने की मांग की है। अध्यक्ष शिवदत्त सिग्गड़ ने बताया कि खरीफ फसल अधिक तापमान से नष्ट हो गई थी। रबी फसल की बुवाई सही पानी देकर करवाई गई थी। रबी फसल को साढ़े आठ दिनों में पानी मिला था जब रबी फसल पकाव पर आई तो राज्य सरकार ने 21 दि बाद पानी देने लगी।

जबकि पोंग डेम में अभी भी 1330 क्यूसेक पानी है, जब 2004 में घड़साना, रावला, खाजूवाला आन्दोलन हुआ उस समय 1280 क्यूसेक पानी होने पर भी पानी दिया गया था। जब बिजाई के समय चार में से दो ग्रुप में पानी दिया गया था। अब जब फसल पकाव पर है तब सरकार तीन में से एक ग्रुप पानी किसानों को दे रही है। ज्ञापन में किसानों के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार ना करने की अपील करते हुए फसलों को पूरा पानी देने की मांग की गई है।

Published on:
07 Feb 2018 10:37 am