बीकानेर

किसानों को मिलेगा 900 क्युसेक पानी

नहर में पिछले दिनों में विभाग द्वारा अचानक 50 क्युसेक पानी कम करने पर किसानों आक्रोशित हो गए थे।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2017, 1:00 PM IST
farmers display
किसानों का प्रदर्शन

बज्जू. चारणवाला ब्रांच नहर में पिछले दिनों में विभाग द्वारा अचानक 50 क्युसेक पानी कम करने पर किसानों आक्रोशित हो गए थे। इस पर किसानों ने राजस्व उपतहसील में प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया। शनिवार को नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटाया पानी पूरा देने का आश्वासन दिया और अन्य मांगों को भी जल्द सुलझाने की बात कही तो कुछ मौके पर सुलझाई।

शनिवार को फूलासर डिस्ट्रीब्युटरी के १६ आरडी पर किसान नेता हुक्माराम बिश्नोई के नेतृत्व में किसान मौके पर जमा हो गए। इस पर नहर विभाग के कार्यवाहक एक्सईएन गोविन्दसिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को जाना। किसान नेता बिश्नोई ने बताया कि गत दिनों में विभाग द्वारा नहर का पानी 900 के बजाय 850 कर दिया था।

बरसलपुर व चारणवाला ब्रांच को अलग-अलग समय चलाने के बजाय एक साथ चलाया गया। किसानों के मोघों को चलती नहर में किसानों को अवगत करवाए बिना ही छोटे कर दिए थे और वरीयता का पानी साढे आठ दिन के बजाय साढे सात दिन तक कर दिया था। मौके पर पहुंचे कार्यवाहक एक्सईएन ने कहा कि नहर का पानी पूर्व की भांति 900 क्युसेक किया जाएगा। बरसलपुर व चारणवाला ब्रांच नहरों की वरीयता का समय अलग-अलग होगा। किसानों के खालों को मौके पर सही किया गया। नहर की वरीयता साढ़े आठ दिन कर दी जाएगी।

नवाचार के साथ उन्नत शैक्षिक वातावरण बनाएं
नोखा . यहां राजकीय बाबा छोटूनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नोखा व पांचू के आदर्श विद्यालयों के संस्था प्रधानों की मासिक बैठक हुई। इसमें माध्यमिक शिक्षा राजस्थान की संयुक्त निदेशक नूतन बाला कपिला व संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण ओमप्रकाश सारस्वत ने सभी को व छात्रों को आधार कार्ड अपडेट करने, स्वच्छता पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले विद्यालयों का पैन कार्ड बनवाकर 80-जी के तहत पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया।

बैठक में अतिरिक्त परियोजना समन्वयक रमसा हेतराम सारण, ब्लॉक नोडल प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पूनिया, नोखा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरजाराम व पांचू ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व संयुक्त निदेशक नूतल बाला व सारस्वत ने विद्यालय का निरीक्षण किया।

उन्होंने पुस्तकालय में गांधी साहित्य की पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि अध्यापकों व विद्याॢथयों को पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। दोनों संयुक्त निदेशक व एडीपीसी रमसा ने संस्था प्रधानों को नवाचार के साथ उन्नत शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस वर्ष और अधिक उन्नत परीक्षा परिणाम देने पर बल दिया।

Published on: