5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परेशानी: सिंचाई छोड़ पीने को भी पानी नहीं

ग्राम पंचायत अमरपुरा व भानीपुरा के लोग गजनेर लिफ्ट नहर के भाटिया माइनर में पानी नही छोडऩे पर दस वाली पुळी पर धरने पर बैठे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 29 Oct 2017, 12:19 PM IST

farmers

किसान

जयमलसर. ग्राम पंचायत अमरपुरा व भानीपुरा के लोग गजनेर लिफ्ट नहर के भाटिया माइनर में पानी नही छोडऩे पर दस वाली पुळी पर धरने पर बैठे हैं। किसान बद्रीप्रसाद, मजीद खां, देबूराम, मम्मूसिंह, कुम्भाराम, उम्मेद सिंह आदि ने बताया कि उक्त माइनर में 24 अक्टूबर को पानी छोडा जाना था लेकिन अब तक नहीं छोडा गया।

अधिकारियों से मांग करने पर उन्होंने 28 अक्टूबर का समय दिया लेकिन अब मुख्य नहर में पानी की मात्रा कम बताकर पानी नहीं दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि अभी खेतों में फसलों के बिजान का समय चल रहा और एेसे में समय पर पानी नहीं मिला तो किसान बुआई से वंचित रह जाएंगे। मुख्य अभियन्ता से पूछने पर कहा कि आज 19 क्यूसेक ही पानी है तथा 20 क्युसेक से ऊपर होने पर ही पानी दिया जाएगा।

वहीं गजनेर लिफ्ट नहर के अधिशासी अभियन्ता विवेक गोयल का कहना था कि मुख्य नहर आरडी 746 पर पानी की मात्रा कम होने से दो मोटर पम्प चलना सम्भव नही है। मात्रा बढेगी तो पानी दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में फव्वारा पद्धति से सिंचाई के लिए 21 डिग्गियां बनाई हुई है लेकिन सब खाली है। लोग पीने का पानी भी टैंकरों से मंगवा रहे हैं। किसान पानी की मांग को लेकर भाटिया माइनर पर घरने पर बैठे है।

नहीं मिला पानी
खाजूवाला. चार दिन बाद भी किसानों को वरीयता का पानी नहीं मिलने पर शनिवार को किसानों धरना दिया। किसानों ने वरीयताक्रम 24 अक्टूबर का होने के चार दिन बाद भी सिंचाई पानी नहीं छोडऩे पर धरना लगा दिया। भाटिया माईनर में इस बार वरीयताक्रम मंगलवार से होने के कारण किसान अपने खेतों में पानी लगाने के लिए लगातार इन्तजार कर रहे थे लेकिन शनिवार तक सिंचाई विभाग ने माईनर में पानी नहीं छोड़ा। किसानों ने रोष जताते हुए धरना लगाया। इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता से सूचना चाही तो उनका जवाब संतोषजनक नहीं था। इस पर किसानों ने धरना दिया।