5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छलनी हाइवे की सुध नहीं ले रहा विभाग, कभी भी हो सकती है कोई बड़ी घटना

गड्डों से छलनी हो चुके इस मार्ग पर आवागमन खतरे से खाली नहीं रहा। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 29 Oct 2017, 11:57 AM IST

Highway

हाइवे

नोखा. नोखा शहर के बीच से गुजरते राजमार्ग-89 की दुर्दशा से लोग बेहद परेशान हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग हाइवे खंड की उदासीनता के कारण रेलवे स्टेशन से सदर बाजार के मुहाने तक गड्डों से छलनी हो चुके इस मार्ग पर आवागमन खतरे से खाली नहीं रहा। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

हाइवे पर वाहनों के निरन्तर आवागमन से दिनभर धूल उड़ती रहती है। विडम्बना की बात है कि स्थानीय नागरिकों व संगठनों की बार-बार गुहार के बावजूद विभाग इस ओर गंभीर नहीं है। नगरपालिका प्रशासन की मजबूरी है कि शहरी सीमा का मार्ग सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन होने से मरम्मत नहीं करा सकते।

विभागीय उदासीनता
पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने बताया कि सड़क मार्ग हाइवे ऑथोरिटी के अधीन होने के कारण नगरपालिका मरम्मत नहीं करा पाती। इसको सुधारने के लिए नगरपालिका की ओर से विभाग के मुख्य अभियंता तक को कई बार पत्र भेजे गए। मगर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। प्रस्तावित बाइपास अधर में है। जिस कम्पनी को बाइपास बनाना था, वह अपना काम समेटकर जा चुकी है।

बिखरते कंकर
रेलवे स्टेशन से बीकानेर की ओर नवली गेट तक पूरा मार्ग गड्डों में तब्दील हो चुका है। इससे आगे कृषि मंडी तक के मार्ग की भी ऐसी ही दुर्दशा है। रेलवे स्टेशन के सामने से सदर बाजार के मुहाने तक करीब तीन सौ फीट तक का हाइवे गायब ही हो चुका है। रेलवे स्टेशन से नागौर की ओर रोडवेज बस स्टैंड व इससे आगे मोटर मार्केट तक सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है।

रेलवे क्रॉङ्क्षसग से तिरुपतिनगर तक के मार्ग की भी ऐसी ही दुर्दशा है। यहां के नारायण जोशी ने कहा कि सड़क की दुर्दशा कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। बार-बार मांग के बावजूद विभाग सुनवाई नहीं कर रहा है। प्रस्तावित बाईपास का निर्माण शीघ्र हो लेकिन मौजूदा मार्ग को सुधारने का काम पहले हो।

बजट का इंतजार
हाइवे सुदृढ़ीकरण का काम कम्पनी बीच में छोड़ गई। नोखा शहर के बीच से गुजरते हाइवे की मरम्मत एवं रासीसर के अधूरे सड़क मार्ग को दुरस्त कराने काम विभाग शीघ्र शुरू करेगा। केवल बजट स्वीकृति का इंतजार है।
टी.सी. गुप्ता, अधीक्षण अभियंता सानिवि (हाइवे)

काम शीघ्र शुरू होगा
इस मुद्दे को लेकर 27 अक्टूबर को जिला कलक्टर से मिले हैं। असल में बीकानेर-अजमेर हाइवे के सुदृढ़ीकरण प्लान में नोखा के पास प्रस्तावित बाइपास के फेर में मैन हाइवे का चरकड़ा से लेकर नोखा शहर के रीको क्षेत्र तक का मार्ग उपेक्षित रहा। इस खंड की बदहाली का मुद्दा जिला सतर्कता एवं जन अभाव अभियोग समिति में कई बार उठाया गया। अन्तत: सार्वजनिक निर्माण विभाग हाइवे खंड ने चरकड़ा से लेकर भट्टड़ पम्प तक के मार्ग की मरम्मत पिछले दिनों करवा दी।

लेकिन इसका भुगतान सम्बन्धित ठेकेदार को नहीं मिलने से उसने आगे का काम रोक दिया। भट्टड़ पम्प से लेकर नोखा शहर के रीको क्षेत्र तक के मार्ग की मरम्मत के लिए करीब 36 लाख 84 हजार रुपए खर्च होने हैं लेकिन अभी तक टेंडर नहीं हुए। सम्बन्धित कम्पनी ने रासीसर के पास करीब 300 मीटर भाग को भी अधूरा छोड़ दिया था लेकिन स्वीकृति के अभाव में टेंडर नहीं हो रहे हैं। इस बारे में सानिवि हाइवे खंड के उच्चाधिकारियों से बात की है। उम्मीद है दोनों काम जल्दी शुरू होंगे।'
रामङ्क्षसह चरकड़ा, सदस्य जिला सतर्कता एवं जन अभाव अभियोग समिति