
बीकानेर. म्यूजियम चौराहे के पास कैप्टन चन्द्र चौधरी पार्क में स्थापित करने के लिए लड़ाकू विमान टी-३२ रविवार देर रात बीकानेर पहुंच गया। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और वायु सेना की ओर से गत १२ जून को इसकी स्वीकृति जारी कर दी गई थी। देश में बीकानेर का पहला शहीद स्मारक होगा,
जहां किसी शहीद की शहादत के सम्मान में स्मारक स्थल पर 'लड़ाकू विमानÓ रखा जाएगा। शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी के पिता कन्हैयालाल सियाग १२ साल से इसके लिए प्रयासरत थे। केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी केन्द्र सरकार के संबंधित विभागों से सम्पर्क साधकर इसके लिए प्रयास किए।
लड़ाकू विमान वायुसेना के हैदराबाद स्टेशन से जारी किया गया। जिसे ट्रक के माध्यम से बीकानेर लाकर आर्मी सब स्टेशन में रखा गया है। जोधपुर से वायुसेना की तकनीकी टीम भी विमान को स्मारक स्थल पर स्थापित करने के लिए पहुंची है। आगामी दो-तीन दिन में विमान को कैप्टन चन्द्र चौधरी पार्क में रखने का कार्य पूरा किया जाएगा।
लड़ाकू विमान जहां आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत करेगा, वहीं विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके लिए वायु सेना को १४ लाख ८५ हजार रुपए का भुगतान किया गया है। जिसकी व्यवस्था में केन्द्रीय मंत्री ने शहीद के परिवार की मदद की।
शहादत का सम्मानस्मारक स्थल पर रखने के लिए लड़ाकू विमान पहुंच गया है। यह विमान शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की शहादत के सम्मान में सार्वजनिक स्थल पर स्थापित किया जाएगा। इस तरह स्थापित करने का यह देश में पहला मामला है। फाइटर प्लेन के कलपुर्जे किस तरह काम करते हैं आदि का अध्ययन करने के लिए विद्यार्थी वर्ग के लिए भी मददगार साबित होगा।
अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार
'शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी का शिविर आपके द्वारÓ
बीकानेर. बीकानेर 'शहर जिला कांग्रेस ओबीसी विभागÓ की ओर से कांग्रेस आपके द्वार अभियान के तहत वार्ड 3 सर्वोदय बस्ती में आयोजित शिविर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची के तहत करीब 200 आवेदन आए। इसके अलावा विधवा विकलांग बुजुर्ग आदि लोगों के पेंशन आवेदन लिए गए।
शिविर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बुलाकी दास कल्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, तोलाराम सियाग, हसन अली गोरी, प्रभारी अकबर अली समेत अन्य पदाधिकारियों ने
शिरकत की।