बीकानेर

एम्बुलेंस में लगी आग, हादसा टला

बीमार को दूसरी एम्बुलेंस से भेजा अस्पताल  
less than 1 minute read
fire in ambulance
एम्बुलेंस में लगी आग, हादसा टला

बीकानेर. जयपुर रोड स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास सोमवार को निजी एम्बुलेंस में आग लग गई। गनीमत रही कि बीमार को शीघ्र बाहर निकाल लिया और आग भड़की नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाद में मरीज को दूसरी एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल भिजवाया।जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में एक निजी एम्बुलेंस मरीज को लेकर पीबीएम अस्पताल जा रही थी । तभी जयपुर रोड स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास पहुंचते ही एम्बुलेंस में धुआं निकलने लगा। एम्बुलेंस के चालक ने तुरंत सड़क किनारे गाड़ी रोकी। इसी दरम्यिान वहां पर एयरफोर्स बस का चालक ओमसिंह राठौड़ खड़ा था। ओमसिंह ने सजगता से काम लेते हुए सबसे पहले एम्बुलेंस में लेटे बीमार वृद्ध को बाहर निकाला। राहगीरों और अन्य लोगों की मदद से मरीज को डिवाइडर पर लैटाया। बाद में एम्बुलेंस में आग बुझाने में जुट गए। गनीमत रही कि आग भड़की नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

आधे-घंटे तक डिवाइडर पर लेटा रहा बीमार
घटना के दौरान मरीज को निजी एम्बुलेंस से निकाल कर डिवाइडर पर लैटाया गया। करीब २५ मिनट कर वह डिवाइडर पर ही लेटा रहा। इसके बाद दूसरी निजी एम्बुलेंस आई और उसे पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया।

सिलेंडर से निकल रहा था धुआं
एयरफोर्स बस चालक ओमसिंह की बहादुरी और साहस के चलते अतिव्यस्तम मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टल गया। उसने राहगीरों की मदद से पहले बीमार को बाहर निकाला। बाद में धुआं निकल रहे सिलेंडर को हाथ में उठाकर सड़क किनारे ले गया और उस पर मिट्डी डालकर धुआं को बंद किया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी बहादुरी की सराहना की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Published on:
05 Feb 2019 12:04 pm