बीकानेर

होटल के किचन में आग लगने से मची अफरा तफरी, स्टाफ ने लोगों को कमरों से निकला बाहर

एक होटल की किचन में आग लग गई। इससे किचन में रखा खाने-पीने का सामान जल गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2018, 11:45 AM IST
fire in hotel kitchen
fire in hotel kitchen

बीकानेर . जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल की किचन में मंगलवार को आग लग गई। इससे किचन में रखा खाने-पीने का सामान जल गया। आग के कारण एकबारगी होटल में अफरा-तफरी मच गई। कमरों में ठहरे लोग होटल से बाहर आ गए। बाद में नगर निगम की दमकल ने आग पर काबू पाया।

सहायक फायर अधिकारी रूप सिंह ने बताया कि आग के कारण धुआं किचन सहित आसपास के कमरों में फैल गया। कमरों को खाली करवाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय किचन में आग लगी, उस समय होटल के कमरों में लोग ठहरे हुए थे।

कचरे में लगी आग
मेडिकल कॉलेज रोड पर विद्युत जीएसएस परिसर के पास एक नाले में पड़े कचरे में मंगलवार को अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही निगम के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

Published on: