28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM राजे की प्रदेश में बड़ी सौगात, मुंडेरी और नागौनिया पुल के लोकार्पण से बारिश में नहीं टूटेगा बारां और झालावाड़ का सड़क संपर्क

सीएम राजे ने दी झालावाड़ को बड़ी सौगात, किया मुंडेरी और नागौनिया पुल का लोकार्पण, अब बारिश में नहीं टूटेगा बारां और झालावाड़ के बीच सड़क संपर्क  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

rohit sharma

•

Updated: 16 May 2018, 11:27 AM IST

cm raje

cm raje

जयपुर।

राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को झालावाड़ जिले में बड़ी सौगात दी है। सीएम राजे ने मंगलवार रात को झालावाड़ जिले में झालावाड़-बारां मेगा स्टेट हाईवे स्थित कालीसिंध नदी पर 46 करोड़ 46 लाख रुपये से निर्मित मुंडेरी पुल का लोकार्पण किया। साथ ही उजाड़ नदी पर करीब 10 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित नागौनिया पुल का भी लोकार्पण किया। इन दोनों पुलियाओं के बनने से बारां और झालावाड़ के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

गौरतलब है कि बारिश के समय मुंडेरी पुलिया पर कालीसिंध नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण कई बार इस मार्ग पर इन दोनों जिलों के बीच सम्पर्क टूट जाता था। इसके बनने से खानपुर, मंडावर, बाघेर, बारां, जोलपा तथा बपावर आदि के लोगों को फायदा होगा। पुलिया के निर्माण से अब बारिश में बारां और झालावाड़ के बीच सड़क संपर्क नहीं टूटेगा।

मुंडेरी पुलिया के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने लेजर शो के बीच कालीसिंध नदी के सौंदर्य को देखा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनन्द लिया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान, सांसद दुष्यंत सिंह, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर भी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग