
लूणकरनसर. कंवरसेन लिफ्ट नहर के सिंचित इलाके में पैंथर के रविवार को भी कई जगह घूमने के पदचिन्ह मिले हैं लेकिन रविवार को पैंथर दिखाई नहीं दिया।
रविवार सुबह चक एक बीएचएम के दिनेश मांझू व विनोद कुमार के खेत में से पैंथर के गुजरने के पदचिन्ह मिले है। यहां पर रातभर रखवाली के बाद सुबह घरों की ओर जाने वाले लोगों के पैरों के निशान के ऊपर से पैंथर गुजरा है लेकिन किसी को दिखाई नहीं दिया। इलाके में घूम रहे जंगली जानवर के भ्रमण को लेकर रविवार को बीकानेर से वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में उडऩ दस्ता टीम पहुंची। रविवार सुबह ११ से दोपहर २ बजे तक टीम के सदस्यों ने जंगली जानवर के पदचिन्ह के फुटेज लिए लेकिन वन्य जीव विभाग के अधिकारी अभी तक जानवर के बारे में पुष्टि नहीं कर पाए है। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी शर्मा ने बताया कि इलाके में घूम रहे जानवर पैंथर है या अन्य किस प्रजाति का है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। जानवर के फुटेज लिए है तथा भेजकर पता किया जाएगा।