लखीमपुर खेरी

3697 माध्यमिक स्कूलों को मिले व्याख्याता

चार दिन की काउंसलिंग सम्पन्न, अंतिम दिन अर्थशास्त्र के 72 अभ्यर्थी आए काउंसलिंग में
less than 1 minute read
Counselling
Counselling

माध्यमिक शिक्षा विभाग की स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की कवायद के तहत वर्ष 2016-17 की रिव्यू रिवीजन सूची के 13 विषयों के 3697 वरिष्ठ अध्यापकों को पदोन्नत कर राज्य की उच्च माध्यमिक स्कूलों में व्याख्याताओं के पदों पर लगा दिया गया है।

हालांकि विभाग ने काउंसलिग में 14 विषयों के 4737 रिव्यू रिवीजन के अभ्यर्थियों को पदस्थापन के लिए बुलाया था लेकिन उनमें से 13 विषयों के 3697 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए जिन्हे पदस्थापन देकर स्कूलों में भेज दिया गया है।

काउंसङ्क्षलग में दर्शनशास्त्र के एक अभ्यर्थी को बुलाया गया था लेकिन वह काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हुआ।

गुरुवार को हुई अर्थशास्त्र विषय की काउंसलिंग में 141 रिव्यू व रिवीजन सूची के अभ्यर्थियों को बुलाया गया जिसमें से 72 उपस्थित हुए ।

इस प्रकार अब तक हिन्दी के 1254,अंग्रेजी के 200, राजनीति विज्ञान के1207, इतिहास के 598, वाणिज्य के 148, भौतिक विज्ञान के 61, गणित के76, संस्कृत के 224,पंजाबी का 01,

राजस्थानी क 01., उर्दू के 37, समाज शास्त्र के 09 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लेकर अपनी सहमति दी है । अब इनमें से कितने व्याख्याता कार्यग्रहण करते है यह तो कार्यग्रहण तिथि 10 सितम्बर के बाद ही पता चलेगा।

Also Read
View All
Lakhimpur Kheri News: खाद की ओवररेटिंग पर भड़के BJP विधायक विनोद शंकर अवस्थी, बोले- ‘मैं किसी बड़े आदमी का गुलाम नहीं’

यूपी के 8 लोगों की मौत: भिंड में सड़क पर बैठी गाय को बचाने में ट्रक से टकराई पिकअप, 23 घायल, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख की मदद

‘इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत के लिए छोड़ा पति’, बिहार की महिला खीरी के युवक के प्यार में पहुंची यूपी, पति और 3 बच्चों को छोड़ा

लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप